Breaking News

महाराष्ट्र सरकार ने देसी ‘कामधेनू’ गाय को दिया राज्यमाता -गोमाता का दर्जा

मुंबई । महाराष्ट्र सरकार ने सोमवार को एक ऐतिहासिक निर्णय लेते हुए देसी “कामधेनू” गाय को ‘राज्यमाता – गोमाता’ का दर्जा दिया है। इस निर्णय की घोषणा के तुरंत बाद सरकार ने इसका आधिकारिक आदेश भी जारी किया है। आदेश में कहा गया है कि भारतीय संस्कृति में वैदिक काल से ही गाय को महत्वपूर्ण स्थान प्राप्त है। गाय के धार्मिक, औषधीय और कृषि क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है। इसके साथ ही, गाय को राज्यमाता- गोमाता का दर्जा देने वाला महाराष्ट्र पहला राज्य बन गया है।
आयुर्वेद और पंचगव्य उपचार में गाय का महत्व
सरकार ने गाय के महत्व पर विशेष जोर देते हुए, आयुर्वेदिक चिकित्सा और पंचगव्य उपचार में गाय के अमूल्य योगदान को स्पष्ट किया है। पंचगव्य उपचार पद्धति में गाय का दूध, गोमूत्र, गोबर, घी और दही शामिल होते हैं, जो विभिन्न बीमारियों के उपचार में उपयोगी माने जाते हैं। इसके अलावा, जैविक खेती में भी गोमूत्र का व्यापक रूप से उपयोग किया जाता है।
धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व
हिंदू धर्म में गाय को विशेष स्थान प्राप्त है। इसे गौमाता का दर्जा दिया गया है और धार्मिक अनुष्ठानों में इसकी पूजा की जाती है। गोमूत्र और गोबर को पवित्र माना जाता है, और यह विभिन्न धार्मिक कार्यों में उपयोगी होते हैं। गाय का दूध शारीरिक और आध्यात्मिक दृष्टि से लाभकारी माना जाता है।
भारतीय संस्कृति में गाय का योगदान
भारतीय संस्कृति में गाय को हमेशा से ही सम्मान प्राप्त हुआ है। वैदिक काल से लेकर आज तक, गाय को धार्मिक और सांस्कृतिक प्रतीक के रूप में देखा गया है। ऐसा माना जाता है कि गाय में देवी-देवताओं का वास होता है, इसलिए इसे माता का दर्जा दिया गया है। महाराष्ट्र सरकार के इस निर्णय से राज्य की संस्कृति और धर्म को एक नई दिशा मिलेगी।

About currentmedia09@gmail.com

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

चीन से किशमिश का अवैध आयात रोका जाए – अजित पवार

नई दिल्ली।11 रू चीन से कर चोरी करके निम्न गुणवत्ता वाले किशमिश की बड़े पैमाने …