Breaking News
Nitin Gadkari

अब तीन हज़ार रुपये में लें फ़ास्टैग पास

नई दिल्ली । सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने इस साल 15 अगस्त से फ़ास्टैग आधारित सालाना पास शुरू करने की घोषणा की है. इसी को लेकर उन्होंने स्पष्टीकरण दिया है। नितिन गडकरी के मुताबिक़ इस पास की कीमत तीन हज़ार रुपये होगी।
गडकरी के अनुसार, पास लेने वालों को क्या मिलेगा?
एक साल में 200 ट्रिप क्रॉस कर सकते हैं। इसके साथ-साथ एक ट्रिप का मतलब है एक टोल को क्रॉस करना.
200 ट्रिप यानि 200 टोल क्रॉस करना होगा और एक टोल क्रॉसिंग की एवरेज कॉस्ट केवल 15 रुपये पड़ेगी।
टोल नाके पर जैसे रुकना पड़ता था, अब रुकने की भी ज़रूरत नहीं पड़ेगी। यह स्कीम केवल नेशनल हाईवे के लिए है, स्टेट रोड पर लागू नहीं होंगी
गडकरी ने इसका फ़ायदा समझाते हुए कहा, मान लीजिए एक टोल पर आप 50 रुपये भी देते हो तो 200 टोल क्रॉस करने पर उसकी कीमत दस हज़ार होगी. उसके बदले में आपको केवल तीन हज़ार में यह पास मिल जाएगा ।
गडकरी ने कहा, इससे काफी बड़ी राहत मिलेगी और 15 अगस्त से ये स्कीम पूरे भारत में शुरू होगी।

About currentmedia09@gmail.com

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

डेयरी क्षेत्र उत्तर प्रदेश की ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़- दुग्ध विकास मंत्री

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के दुग्धशाला विकास विभाग की स्थापना के 50 वर्ष पूर्ण होने के …