Breaking News

“ओवैसी की पार्टी ने अपनी सातों सीटें कायम रखी”

हैदराबाद । असदुद्दीन ओवैसी के नेतृत्व वाली “ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन” ने तेलंगाना में अपनी सातों सीट बरकरार रखी और पार्टी का गढ़ माने जाने वाली अपनी परंपरागत सीट पुराने हैदराबाद शहर पर कब्जा कायम रखा। तेलंगाना विधानसभा चुनाव के तहत रविवार को हुई मतगणना में एआईएमआईएम के उम्मीदवारों ने सात सीट पर जीत हासिल की, जबकि पार्टी ने 119 सदस्यीय विधानसभा के लिए हुए चुनावों में नौ सीट पर अपने उम्मीदवार उतारे थे। पार्टी 2009 से ये सातों सीटें जीतती रही है। एआईएमआईएम अध्यक्ष और हैदराबाद से सांसद असदुद्दीन औवेसी के छोटे भाई अकबरुद्दीन औवेसी ने चंद्रायनगुट्टा सीट पर 81,660 मतों के अंतर से जीत दर्ज की. यह 1999 के बाद से उनकी लगातार छठी जीत है। एआईएमआईएम को राजेंद्रनगर और जुबली हिल्स सीट पर शिकस्त मिली है। आंकड़ो के हिसाब से देखा जाए तो ओवैसी की पार्टी की जीत का परसेन्टेज सबसे ज्यादा होगा उसने अपने 9 में से 7 सीट जीतकर यह बता दिया है कि पुराने हैदराबाद में उनको शिकस्त देना किसी के लिए भी बिल्कुल आसान नहीं है ।

 

About currentmedia09@gmail.com

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

लोकसभा में महिला आरक्षण बिल पास नहीं करा सकी सरकार

नई दिल्ली। 21 घंटों तक संसद में चली चर्चा के बाद हुई वोटिंग में सरकार …