Breaking News

“पुलिस ने चोरी की घटना का खुलासा कर तीन चोरों को भेजा जेल “

मलिहाबाद। शहजाद अहमद खान । थाना क्षेत्र में इस समय चोरों का आतंक व्याप्त है। ग्राम सहिलामऊ स्थित भोलेन्द्र तिवारी की बियर शॉप में चोरों ने 63 पेटी बियर चोरी कर चम्पत हो गये थे। इसी दिन ग्राम गुलाबखेड़ा निवासी विपिन कुमार दास ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी की उनके मेडिकल स्टोर को चोरों ने निशाना बना दवाइयां व नकदी उठा ले गये थे। जिसके बाद पुलिस चोरों की तलाश में जुटी थी। सोमवार तड़के करीब साढ़े 4 बजे लखनऊ बार्डर पर स्थित चौकी गोसा लालपुर पर चेकिंग के दौरान बंथरा थाना क्षेत्र के ग्राम हमीरपुर रोड निवासी वासू साहू, सीईपीईटी कालेज नादिरगंज सरोजनीनगर निवासी दाऊद शेख व ग्राम बदाली खेड़ा सरोजनीनगर निवासी अवनीश कुमार को पकड़ उनसे कड़ाई से पूछताछ की। जिसमें उक्त सभी ने बताया कि वह लगातार क्षेत्र में रेकी कर रात में चोरी की घटना को अंजाम देते थे। मलिहाबाद पुलिस ने उक्त तीनों चोरों के पास से घटना में प्रयुक्त मारुति सुजुकी यूपी 32 एचएम 2873 व बियर शॉप से चोरी की गयी 63 पेटियों में से 7 पेटी बियर बरामद की।

About currentmedia09@gmail.com

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

हाजी ऑनलाइन फ्लाइट बुकिंग कंफर्मेशन hajcommittee.gov.in पर देखें

लखनऊ। श्री एस0पी0 तिवारी, सचिव/कार्यपालक अधिकारी ने बताया कि हज कमेटी ऑफ इण्डिया, मुम्बई ने …