Breaking News

इंसानो के साथ ऐसा अमानवीय व्यवहार कि हथकड़ियों और बेड़ियों में भेजा जाए-प्रियंका गांधी

वाशिंगटन। इस वक्त पूरे देश में इस बात की चर्चा हो रही है कि अमेरिका ने भारतीयों के साथ ऐसा सुलूक किया । भारतीयों को एलियंस तक कहा गया । अब इसी मुदद्े पर अमेरिका में बिना वैध दस्तावेज़ के रह रहे भारतीय प्रवासियों को वापस भेजे जाने के तरीके पर कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने सवाल खड़े किए हैं। प्रियंका गांधी ने कहा है, बहुत बात की गई थी कि मोदी जी और ट्रंप जी बहुत अच्छे मित्र हैं, फिर मोदी जी ने ऐसा क्यों होने दिया? क्या इंसानों के साथ ऐसा व्यवहार किया जाता है कि उनको हथकड़ियां और बेड़ियां पहनाकर भेजा जाए? ये कोई तरीका है… प्रधानमंत्री को जवाब देना चाहिए।
इससे पहले विपक्षी दलों ने इस मुद्दे पर संसद भवन परिसर में विरोध प्रदर्शन भी किया, जिसमें प्रियंका गांधी भी शामिल थीं । कांग्रेस पार्टी ने आरोप लगाया है, नरेंद्र मोदी ने अपने मित्र ट्रंप के लिए चुनावी कैंपेन किया था. लेकिन मोदी जी के मित्र ट्रंप ने राष्ट्रपति बनते ही सबसे पहला हमला हिंदुस्तानियों पर ही किया है। क्या हिंदुस्तान की सरकार के पास अपने लोगों को देश वापस लाने के लिए एक प्लेन नहीं था?
विपक्षी दलों ने दोनों ही सदनों में इस मुद्दे पर सरकार से जवाब की मांग की है।

About currentmedia09@gmail.com

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

लोकसभा में महिला आरक्षण बिल पास नहीं करा सकी सरकार

नई दिल्ली। 21 घंटों तक संसद में चली चर्चा के बाद हुई वोटिंग में सरकार …