Breaking News

“ट्रेन में बीफ़ ले जाने के शक में एक मुस्लिम बुज़ुर्ग के साथ मारपीट पर राहुल गांधी का आया बयान”

मुबंई । नासिक जिले के इगतपुरी रेलवे स्टेशन पर एक मुस्लिम बुजुर्ग के साथ कुछ गुंडो के द्वारा मारपीट करने का मामला काफी चर्चा में बना हुआ है । इस कथित घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद जीआरपी ने इसकी जांच शुरू कर दी। जीआरपी ने इसकी पुष्टि की है। जीआरपी ने बताया कि उसने कुछ युवाओं को हिरासत में लिया है ।
अब इस मामले को लेकर नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा को निशाने पर लिया है। राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट में लिखा है कि नफ़रत को राजनीतिक हथियार बनाकर सत्ता की सीढ़ी चढ़ने वाले देश भर में लगातार भय का राज स्थापित कर रहे हैं। उन्होंने कहा है कि भीड़ की शक्ल में छिपे हुए नफरती तत्व कानून के राज को चुनौती देते हुए खुलेआम हिंसा फैला रहे हैं।
राहुल गांधी ने कहा है, “भाजपा सरकार से इन उपद्रवियों को खुली छूट मिली हुई है, इसीलिए उनमें ऐसा कर पाने का साहस पैदा हो गया है। उन्होंने कहा है कि अल्पसंख्यकों, खास कर मुसलमानों पर लगातार हमले जारी हैं और सरकारी तंत्र मूक दर्शक बना देख रहा है. ऐसे अराजक तत्वों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई कर कानून का इकबाल क़ायम किया जाना चाहिए।

https://x.com/RahulGandhi/status/1830232589010870373?t=lIdHXk4oey8fikLaETG0dA&s=19

राहुल गांधी ने कहा है,” भारत की सांप्रदायिक एकता और भारतवासियों के अधिकारों पर किसी भी तरह का हमला संविधान पर हमला है जो हम बिलकुल भी बर्दाश्त नहीं करेंगे। उन्होंने कहा है, “भाजपा कितनी भी कोशिश कर ले- नफरत के खिलाफ भारत जोड़ने की इस ऐतिहासिक लड़ाई को हम हर हाल में जीतेंगें।

About currentmedia09@gmail.com

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

भांजी से दुष्कर्म में सहयोग करने वाली मेघा चौधरी गिरफ्तार

शाहजहाँपुर। मो0आफाक। यूपी के शाहजहाँपुर में रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला थाना सदर बाजार …