Breaking News

गायों की सुनियोजित हत्या करने के मामले पुलिस ने बेटा बागरी, रवि बागरी और रामपाल चौधरी को गिरफ्तार किया

सतना । म0प्र0 सरकार अपने को गाय प्रेमी कहती है और हमेशा यह दिखाने का प्रयास करती रहती है कि उसके राज्य में गवशालाएं सबसे ज्याद अच्छी स्थिति में है । लेकिन अब मध्य प्रदेश से ही एक ऐसा वीडिया सामने आया है जिसमें गायो की हालत को समझा जा सकता है । मध्य प्रदेश के सतना ज़िले में पुलिस ने चार लोगों को गायों को तेज़ बहाव वाली नदी में ज़बरदस्ती बहाने के आरोप में गिरफ़्तार किया है। इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद उन पर कार्रवाई की गई है। वीडियो में देखा जा सकता है कि शहर के बमहौर इलाके़ के रेलवे पुल के नीचे उफनती नदी में गायों को खदेड़ा जा रहा है. इसके बाद कई गायें तेज़ बहाव में स्टॉप डैम में जा गिरीं।
जानकारी के मुताबिक़, कई के पैर टूट गए और कई मर गईं. स्थानीय लोगों का दावा है कि गायों की संख्या 20 के क़रीब थी और उसमें से लगभग आधा दर्जन गायों की मौत हो गई। हालांकि, पुलिस का कहना है कि सही संख्या के बारे में जांच के बाद ही पता चल पाएगा। सब डिवीज़नल पुलिस ऑफिसर नागौद विदिता डागर ने बताया कि उन्हें इस घटना की जानकारी मिली थी कि कुछ लोग आवारा मवेशियों को रेलवे ब्रिज के नीचे धकेल रहे हैं। उन्होंने आगे बताया, कि मौके़ पर तफ्तीश करने के बाद चार लोगों के खिलाफ़ मामला दर्ज किया गया है। इनमें से तीन वहीं के निवासी हैं और एक नाबालिग़ को भी अभियुक्त बनाया गया है।
गिरफ़्तार किए गए तीन लोग बेटा बागरी, रवि बागरी और रामपाल चौधरी क़रीब के ही एक गांव के निवासी हैं। चारों अभियुक्तों के ख़िलाफ़ 4/9 गोवंश प्रतिषेध अधिनियम और बीएनएस की धारा 325 (3/5) के तहत मुक़दमा दर्ज किया गया है।

About currentmedia09@gmail.com

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

अलीगढ़ में दारा शिकोह पर पुस्तक का भव्य विमोचन गंगा-जमुनी तहज़ीब को मजबूत करने पर जोर

सैय्यद अतीक उर रहीम/ नेशनल ब्यूरो/ करंट मीडिया अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के सुल्तान जहां मंज़िल …