लखनऊ । भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के उत्तर प्रदेश कांग्रेस प्रभारी राजेन्द्र पाल गौतम ने प्रदेश कंाग्रेस मुख्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता को सम्बोधित करते हुए कहा कि देश में जिन जिन प्रदेशों में भाजपा की सरकारें हैं वहॉ पुलिस के माध्यम से लगातार हत्याएं करा रही है। उन्होने कहा कि यह बहुत दुःखद है। कानून के अनुसार पहले मुकदमा दर्ज होता है तो आरोपी को गिरफ्तार किया जाना चाहिए, चार्जशीट होनी चाहिए, कोर्ट में ट्रायल होना चाहिए और साक्ष्य के आधार पर न्यायालय यदि दोषी पाता है तो उसे सजा मिले। लेकिन भाजपा शासित राज्यों में पुलिस ही हत्याएं कर रही है।
श्री गौतम ने कहा कि भाजपा सरकार गरीबों, कमजोरों, दलितों, पिछड़ों, अल्पसंख्यकों के घरों पर बुलडोजर चला रही है। आखिर उन घरों पर बुलडोजर कब चलेगा जिन्होने देश के करोड़ों करोड़ लोगांे की आस्था के साथ विश्वासघात किया है, राम मंदिर में दान चोरी, चढ़ावा चोरी किये हैं। उन्होने कहा कि सिर्फ छोटे छोटे कर्मचारियों को जेल भेजकर बड़ों को बचाने का प्रयास किया जा रहा है जबकि सत्यता यह है कि इसके तार दिल्ली तक जुड़े हैं।

शुरू से ही विश्व हिन्दू परिषद, भाजपा और आरएसएस के लोगों ने पहले मंदिर निर्माण के नाम पर चंदा लिया, मंदिर निर्माण के समय आरोप लगा कि मंदिर निर्माण में 40 प्रतिशत कमीशन लिया जा रहा है। इस पर शिकायत हुई, चंदा चोरी की शिकायत हुई परन्तु कोई कार्यवाही नहीं हुई। सिर्फ छोटे मोटे कर्मचारियों को जेल के अंदर करवा दिया और जो असली दोषी हैं, षडयंत्रकारी हैं उन पर कब कार्यवाही होगी सवाल यह है।
मंदिर निर्माण के पहले ही यह बात सामने आयी थी कि विश्व हिन्दू परिषद ने मंदिर निर्माण के नाम पर 1400 करोड़ रूपये पूरे देश से चंदा एकत्रित किया लेकिन उसका कोई लेखाजोखा अभी तक सार्वजनिक नहीं किया है। कितना चंदा आया उसका कोई रिकार्ड ही नहीं है।
संविधान बदलने के लिए भाजपा ने चुनाव के समय नारा दिया कि अबकी बार चार सौ पार, यह तो देश की जनता है जिसने इन्हें ढाई सौ के अंदर ही रोककर संविधान सुरक्षित रखने का काम किया। यह चुनाव इलेक्शन कमीशन की मदद से जीतते हैं, वोटों की चोरी करते हैं यह सांसदों को चुराते हैं विधायकों को चुराते हैं और तो और पूरी की पूरी पार्टी को चुराने का काम कर रहे हैं, यह धोखे की सरकार है।
गौतम ने कहा कि मंदिर के शिलान्यास के समय अनु0जाति से आने वाले तत्कालीन राष्ट्रपति श्री रामनाथ केाविंद और जब मंदिर का निर्माण हो गया तो श्रीराम जन्म भूमि मंदिर के उद्घाटन में राष्ट्रपति श्रीमती द्रोपदी मुर्मू जी को न बुलाकर दलित और आदिवासी वर्ग का अपमान किया है। भाजपा सदैव से अनु0जाति, जनजातियों, पिछड़े वर्गों का अपमान करती चली आ रही है। राम के नाम पर सत्ता में आयी भाजपा आज देश के करोड़ों जनता की आस्था के साथ धोखा कर रही है। सच्चाई तो यह है कि यह कभी राम के नहीं रहे सिर्फ नाम के नाम पर वोट लिया और अब राम मंदिर में चंदा चोरी से यह साफ हो गया कि यह देश की जनता के साथ धोखा कर रहे हैं।
उन्होने आरोप लगाया कि शिलान्यास, उद्घाटन और ट्रस्ट बनाने का काम स्वयं मोदी जी ने किया और अब जब चंदा चोरी हो गया तो मोदी जी क्यों नहीं चंदा चोरी पर एक शब्द बोल रहे हैं किसको बचाना चाहते हैं। क्यों दोषियों के खिलाफ कार्यवाही नहीं कर रहे हैं और ट्रस्ट को क्यों नहीं भंग कर रहे हैं?
गौतम ने कहा कि जब भाजपा की बी टीम के लोग राम मंदिर दर्शन करने जाते हैं तो पूरी पुलिस सुरक्षा और वीआईपी प्रोटोकाल देकर दर्शन कराते हैं और जब कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय और कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल दर्शन के लिए अयोध्या जाते हैं तो उन्हें हिरासत में लिया जाता है और हाउस अरेस्ट किया जाता है इसका जवाब देश के प्रधानमंत्री और प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी को देना चाहिए।
प्रेसवार्ता में प्रदेश कंाग्रेस अध्यक्ष अजय राय पूर्व मंत्री, राष्ट्रीय सचिवगण ाीरज गुर्जर, राजेश तिवारी, तौकीर आलम, सांसद श्री के0एल0 शर्मा, पूर्व विधायक नदीम जावेद, पूर्व सांसद कुंवर दानिश अली, पूर्व एमएलसी दीपक सिंह आदि मौजूद रहे। प्रेसवार्ता का संचालन प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता डॉ0 उमा शंकर पाण्डेय ने किया।
Current Media 