Breaking News

झांसी जंक्शन पर आरपीएफ ने चलाया अभियान, 40-50 भिखारी संस्था को सौंपे

झांसी। राशिद पठान। झांसी रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को हो रही परेशानी को देखते हुए सोमवार को आरपीएफ ने बड़ा अभियान चलाया। इंस्पेक्टर के नेतृत्व में चली इस कार्रवाई में स्टेशन परिसर, प्लेटफॉर्म और ट्रेनों से भीख मांग रहे करीब 40 से 50 लोगों को पकड़ा गया
पकड़े गए लोगों में महिलाएं और नाबालिग भी शामिल हैं। शिकायत थी कि कुछ लोग समूह बनाकर ट्रेनों में और प्लेटफॉर्म पर जबरन भीख मांगते थे, जिससे यात्रियों को दिक्कत होती थी
आरपीएफ इंस्पेक्टर ने बताया कि सभी को हिरासत में लेकर कागजी कार्रवाई के बाद एक संस्था को सौंप दिया गया है। संस्था अब इनका स्वास्थ्य परीक्षण, काउंसलिंग और कौशल प्रशिक्षण कराएगी ताकि इन्हें रोजगार से जोड़ा जा सके। नाबालिगों को चाइल्ड वेलफेयर कमेटी के सामने पेश किया जाएगा।
रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि स्टेशन पर भीख मांगते कोई दिखे तो तुरंत 139 पर सूचना दें। अभियान के बाद स्टेशन पर व्यवस्था बेहतर हुई है।

About CURRENT MEDIA

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

झाँसी में फर्जी कंपनी का बड़ा खेल बेनकाब, नौकरी के नाम पर 50 लोगों को बनाया बंधक

झाँसी। राशिद पठान। साइबर अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत झाँसी साइबर …