Breaking News

केशव ने शिवपाल पर निशाना साधते हुए कि वह बड़े नेता हैं, पहले अपने भतीजे को संभालें

झांसी। राशिद पठान। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य शुक्रवार को झांसी पहुंचे। यहां उन्होंने सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत के दौरान राम मंदिर प्रकरण, विपक्ष के बयानों और राजनीतिक मुद्दों पर अपनी प्रतिक्रिया दी।
राम मंदिर ट्रस्ट की चढ़ावा राशि में गड़बड़ी के आरोपों पर डिप्टी सीएम ने कहा कि मामले की जांच एसआईटी कर रही है। अगर किसी ने भी कोई गलत काम किया होगा तो उसे सजा मिलेगी। उन्होंने कहा कि आरोप लगाना अलग बात है और आरोप साबित होना अलग बात है। चंपत राय बेहद आदरणीय और पूज्य राम भक्त हैं, जो राम काज के लिए पूरी तरह समर्पित हैं।
सपा प्रमुख अखिलेश यादव के बयानों पर निशाना साधते हुए केशव मौर्य ने कहा कि अयोध्या भगवान श्रीराम की जन्मभूमि है और करोड़ों भक्तों की आस्था का केंद्र है। ऐसे विषयों पर बयानबाजी से बचना चाहिए।
वहीं शिवपाल यादव के बयान पर पलटवार करते हुए डिप्टी सीएम ने कहा कि शिवपाल बड़े नेता हैं, उन्हें अपने भतीजे को संभालना चाहिए और केशव के चक्कर में नहीं पड़ना चाहिए। डिप्टी सीएम दोपहर करीब 12 बजे शताब्दी एक्सप्रेस से झांसी पहुंचे, जहां भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। इसके बाद उन्होंने अधिकारियों के साथ विकास कार्यों की समीक्षा बैठक की।

About CURRENT MEDIA

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

NCRMU छोड़, थामा NCRES का दामन

झांसी।राशिद पठान। एनसीआरएमयू की मंडल उपाध्यक्ष श्रीमती प्रिंसी सिंह के नेतृत्व में तथा सहायक मंडल …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *