Breaking News

विकास प्रदर्शनी में पहुंचे जिलाधिकारी व सीडीओ

शाहजहांपुर। मुबारक अली । केन्द्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित समेकित जन-कल्याण एवं जन-जागरूकता अभियान के तहत विकास भवन परिसर में चल रही तीन दिवसीय विकास प्रदर्शनी के दूसरे दिन जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह एवं मुख्य विकास अधिकारी उत्कर्ष द्विवेदी ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया।


प्रदर्शनी में बड़ी संख्या में पहुंचे नागरिकों ने केन्द्र एवं प्रदेश सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास कार्यों और उपलब्धियों की जानकारी प्राप्त की। विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों पर योजनाओं से संबंधित जानकारी के साथ पात्र लाभार्थियों का पंजीकरण भी किया गया।
इस अवसर पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने लोगों के लिए विशेष आकर्षण को केंद्र बना। संस्कृति विभाग के कलाकारों ने लोकगीतों एवं लोकगायन की मनमोहक प्रस्तुतियों के माध्यम से केन्द्र एवं प्रदेश सरकार की जनहितकारी योजनाओं और उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाया। दर्शकों ने कलाकारों की प्रस्तुतियों का भरपूर आनंद लिया और उनका उत्साहवर्धन किया।
जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि प्रदर्शनी का उद्देश्य आमजन को सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराना तथा पात्र लाभार्थियों को योजनाओं से जोड़ना है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे प्रदर्शनी में पहुंचकर योजनाओं की जानकारी प्राप्त करें, पात्र होने पर अपना पंजीकरण कराएं और सरकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाएं। विकास भवन परिसर में आयोजित यह विकास प्रदर्शनी 20 जून तक आमजन के लिए खुली रहेगी।

About CURRENT MEDIA

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

शाहजहांपुर पुलिस ने 47 लाख के 201 गुम हुए मोबाइल किए बरामद

शाहजहांपुर। मो0आफाक। शाहजहांपुर पुलिस की सर्विलांस सेल, एसओजी और जनपद के विभिन्न थानों की साइबर …