कानपुर के कपड़ा व्यापारियों की समस्याओं को लेकर प्रतिनिधिमंडल ने उपमुख्यमंत्री से भेंट की

लखनऊ । कानपुर में कपड़ा व्यापारियों को आग ने काफी बर्बाद कर दिया है । उनका करोड़ो का माल जल कर खाक हो गया जिससे सैकड़ो व्यापारी व उससे जुड़े लोग सड़क पर आ गये जिससे उनकी जीविका पर भारी असर पड़ा है । इन्हीं कपडा व्यापारियों की समस्याओं को लेकर कपड़ा व्यापार संघ व मोमिन अन्सार सभा के पदाधिकारी उ0प्र0 सरकार के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक से मिले । और अपनी समस्याओं से अवगत कराया व अपनी कुछ मांगे उपमुख्यमंत्री के सामने रखी । प्रतिनिधि मंडल में मुख्य रुप से मोमिन अन्सार सभा राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहम्मद अकरम अन्सारी, कपड़ा व्यापार संघ के अध्यक्ष अशोक मोतियानी, अनिल बजाज, श्याम कृष्नानी, गाढ़ा भण्डार के गुड्डू भाई, किशन चंद बमबानी सहित विभिन्न कपड़ा एसोसिएशनों के प्रतिनिधि मण्डल ने कानपुर कपड़ा बाजार में लगी आग से पीड़ित दुकानदारों के वैकल्पिक व्यवस्था कराने के लिये उपमुख्यमन्त्री पाठक जी से सहयोग की मांग की उप मुख्यमन्त्री ने हर प्रकार के सहयोग का आश्वासन देते हुए प्रतिनिधि मण्डल को आश्वासन दिया किः-
1.अग्निकाण्ड में तबाह बाजार का पुनर्निर्माण होने तक व्यापारियों वैकल्पिक स्थान उपलब्ध करवाया जाएगा।
2. बीमा कम्पनी के कमिश्नर को बीमित दुकानों को शत प्रतिशत बीमे की रकम बिना किसी कांट छांट के दिये जाने के निर्देश दे दिए गए हैं।
3. उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा मुआवजे का आश्वासन दिया।

About currentmedia09@gmail.com

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

संयुक्त राष्ट्र सतत विकास लक्ष्यों में उत्कृष्ट योगदान के लिए ‘वायरसडीज़ीज़’ जर्नल सम्मानित

लखनऊ। मो0 ज़ाहिद । स्प्रिंगर नेचर द्वारा प्रकाशित अंतरराष्ट्रीय पीयर-रिव्यूड जर्नल इंडियान वायरोलॉजिकल सोसाइटी केे …