Breaking News

रोजा जंक्शन पर फिर से रुकेंगी ट्रेनें

शाहजहांपुर। मो0 आफाक । शाहजहॉपुर जनपदवासियों के लिए राहत भरी खबर है। कोविड काल में बंद हुआ रोजा जंक्शन का ट्रेन ठहराव अब फिर से शुरू होने जा रहा है। केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद के प्रयासों पर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने हरी झंडी दे दी है।
नॉर्दर्न रेलवे मेन्स यूनियन की ओर से यात्रियों की दिक्कतों को देखते हुए यह मांग उठाई गई थी। यूनियन के रोजा शाखा सचिव अमित भागवत मिश्र ने केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद को ज्ञापन सौंपा था। इस पर संज्ञान लेते हुए श्री प्रसाद ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र लिखकर ठहराव बहाल करने का आग्रह किया। उनके अनुरोध पर रेल मंत्रालय ने ट्रेन संख्या 14307/08 प्रयागराज संगम-बरेली एक्सप्रेस, 13009/10 योग नगरी ऋषिकेश एक्सप्रेस, 15119/20, 13005/06 हावड़ा-अमृतसर एक्सप्रेस और 14235/36 बरेली-वाराणसी एक्सप्रेस का स्टॉपेज रोजा जंक्शन पर तत्काल प्रभाव से बहाल कर दिया गया है। जानकारी मिलते ही नॉर्दर्न रेलवे मेन्स यूनियन के पदाधिकारियों व स्थानीय यात्रियों ने केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार जताया।

About currentmedia09@gmail.com

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

दो बच्चों की मां प्रेमी से शादी की ज़िद में मोबाइल टॉवर पर चढ़ी

शाहजहांपुर । मो आफाक । शाहजहांपुर जिले में उस समय हड़कंप मच गया, जब भीषण …