Breaking News

यूपीएससी ने फ़ाइनल रिज़ल्ट की घोषणा करी, पांच टॉपर में तीन महिलाएं

नई दिल्ली। यूपीएससी ने अपने फाईनल रिजल्ट की घोषणा कर दी है । इस रिज़ल्ट के मुताबिक़ यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2024 में शक्ति दुबे ने टॉप किया है. उन्होंने इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से बीएससी की है। उनके बाद दूसरे नंबर पर हर्षिता गोयल रही हैं, जिन्होंने गुजरात के वडोदरा से पढ़ाई की है। जबकि तीसरे नंबर पर अर्चित पराग हैं, जिन्होंने वेल्लोर से इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है।

ख़ास बात यह है कि इस बार के रिज़ल्ट में टॉप पांच में तीन महिलाएं हैं. यूपीएससी सिविल सेवा में इस बार कुल 1009 परीक्षार्थी सफल हुए हैं, जिनमें 725 पुरुष और 284 महिलाएं हैं।

डायरेक्ट लिंक के लिए क्लिक करें

https://upsc.gov.in/FR-CSM-2024-Engl-220425.pdf

About currentmedia09@gmail.com

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

बाबासाहेब के आदर्शों से सशक्त हो रहा भारत- केशव प्रसाद मौर्य

लखनऊ । उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने बुधवार को शिक्षा …