Breaking News

राज्यपाल को महिला अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने नारी शक्ति वंदन बिल पारित होने पर बधाई दी

लखनऊः राजभवन में कार्यरत महिला अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने आज यहां राजभवन में राज्यपाल से भेंट कर उन्हें नारी शक्ति वंदन बिल पारित होने पर बधाई दी और इसके लिए राज्यपाल जी के समक्ष प्रधानमंत्री जी का आभार भी व्यक्त किया।
इस अवसर पर राज्यपाल जी ने सभी महिलाओं से इस बिल के बारे में जानकारी ली तथा भविष्य में उनको इस विधेयक से होने वाले लाभों के बारे में भी पूंछा। उन्होंने महिलाओं से कहा कि नेतृत्व के स्थान पर आकर सामाजिक अपेक्षाओं को प्राथमिकता से पूरा करना अवश्य सीखे। उन्होंने कहा कि सदियों से हमारा समाज पुरुष प्रधान समाज है, इसलिए कार्यक्षेत्र में आकर महिलाएं दोहरी जिम्मेदारी निभाती हैं, जो कि एक चुनौती है। उन्होंने कहा कि नेतृत्व हासिल करके अपने सामाजिक जीवन की निरंतरता को बनाए रखना और पद के अनुरूप जिम्मेदारियों का स्वयं निर्वहन करना आवश्यक हैं। इसके लिए नेतृत्व की आकांक्षी महिलाओं को जमीनी स्तर से अपने कार्यों को संपादित करना सीखना होगा।
राजभवन की महिलाओं ने ये विधेयक पारित होने की खुशी व्यक्त करते हुए राज्यपाल जी से महिला नेतृत्व के रूप उनके साथ कार्य करने से प्राप्त अनुभव साझा किए और इस अहसास को भी साझा किया कि महिला नेतृत्व प्राप्त होने से यहाँ महिलाएं अधिक सुरक्षा और अपनी कार्य क्षमताओं के प्रसार का अवसर प्राप्त कर सकीं हैं। महिलाओं ने कहा कि जब सदन में 33 प्रतिशत महिलाओं की उपस्थिति होगी तो महिलाओं के हक में आवाजों को मजबूती मिलेगी। महिलाओं ने ‘नारी शक्ति वंदन बिल‘ पारित होने की खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि देश के प्रधानमंत्री ने मातृशक्ति का आदर किया है। इस अवसर पर कार्यक्रम में राजभवन की समस्त महिला अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थीं।

About currentmedia09@gmail.com

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

एन.डी. द्विवेदी ऑल इण्डिया फेडरेशन ऑफ डिप्लोमा इंजीनियर्स के राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्वाचित

लखनऊ । अखिल भारतीय डिप्लोमा इंजीनियर्स फेडरेशन नई दिल्ली में दो दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन न्यू …