Breaking News

झाँसी में बारिश का कहर- मकान की दीवार ढही, मलबे में दब गए पति-पत्नी

झाँसी । राशिद पठान। झाँसी के कोतवाली थाना क्षेत्र के पुरानी पसरट स्थित चूड़ी वाली गली में बारिश के चलते एक मकान की दीवार अचानक भरभराकर ढह गई। हादसे के दौरान पति-पत्नी मलबे में दब गए थे जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था उपचार के दौरान पत्नी सूरज देवी की मौत हो गईं जिससे मौके पर हड़कंप मच गया।

दीवार गिरने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर एकत्र हो गए और तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू अभियान चलाकर मलबे में दबे मुकेश कुमार ताम्रकार उसकी पत्नी सूरज देवी को घायल अवस्था में बाहर निकाला।
दोनों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। उपचार के दौरान सूरज देवी की मौत हो गईं, जबकि उसके पति मुकेश कुमार का इलाज जारी है। हादसे के बाद मौके पर काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल रहा। बारिश के कारण मकान की दीवार गिरने से क्षेत्र में लोगों के बीच दहशत फैल गई।

About CURRENT MEDIA

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

तिलहर में पुलिस-एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, 2.790 किलो अफीम और 300 ग्राम एल्प्राजोलम बरामद

शाहजहांपुर । मुबारक अली । शाहजहांपुर में एसपी सौरभ दीक्षित के निर्देश पर नशे के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *