Breaking News

तिलहर में पुलिस-एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, 2.790 किलो अफीम और 300 ग्राम एल्प्राजोलम बरामद

शाहजहांपुर । मुबारक अली । शाहजहांपुर में एसपी सौरभ दीक्षित के निर्देश पर नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना तिलहर पुलिस और एसटीएफ फील्ड इकाई बरेली की संयुक्त टीम ने दो कथित मादक पदार्थ तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपियों के कब्जे से 2.790 किलोग्राम अफीम और 300 ग्राम एल्प्राजोलम बरामद हुआ है। बरामद मादक पदार्थों की अंतर्राष्ट्रीय कीमत करीब 13.50 लाख रुपये बताई गई है।
पुलिस के मुताबिक, 20 अगस्त की शाम सरयू पुलिया से शाहजहांपुर की ओर सर्विस रोड पर आम के पेड़ के पास संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर वैजनाथ निवासी तिलहर और भूपेन्द्र सिंह निवासी कितुकापुर, थाना कांट को गिरफ्तार किया गया।
तलाशी के दौरान दोनों के पास से 2.790 किलो अफीम, 300 ग्राम एल्प्राजोलम, दो मोबाइल फोन और 1,090 रुपये नकद बरामद हुए। मामले में थाना तिलहर में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
पुलिस के अनुसार पूछताछ में भूपेन्द्र ने कथित तौर पर बताया कि वह वैजनाथ से अफीम लेकर अलग-अलग स्थानों पर सप्लाई करता था। वैजनाथ द्वारा अफीम झारखंड से मंगाए जाने की बात भी पूछताछ में सामने आई है। पुलिस ने इस नेटवर्क से जुड़े सुरेश चन्द्र निवासी आगरा को भी मामले में अभियुक्त नामित किया है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।
पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार वैजनाथ के खिलाफ पहले भी एनडीपीएस एक्ट का मुकदमा दर्ज है। कार्रवाई करने वाली टीम में थाना प्रभारी प्रभाष चन्द्र, एसटीएफ के उपनिरीक्षक अमित कुमार, उपनिरीक्षक गौरव कुमार समेत थाना तिलहर और एसटीएफ फील्ड इकाई बरेली के पुलिसकर्मी शामिल रहे।

About CURRENT MEDIA

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

छात्रा से छेड़छाड़ के आरोपी को तमंचे के साथ गिरफ्तार

शाहजहांपुर । मो0आफाक । शाहजहांपुर के थाना रोजा पुलिस ने छात्रा से छेड़छाड़ के मामले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *