Breaking News

24 अगस्त से नए भवन में संचालित होगा नगर निगम कार्यालय

शाहजहांपुर। मुबारक अली। जनपद शाहजहांपुर के ककरा स्थित निर्माणाधीन नगर निगम कार्यालय का 24 अगस्त, से नगर निगम कार्यालय का संचालन शुरू होगा। शुक्रवार को जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने नगर आयुक्त सौम्या गुरुरानी के साथ भवन का स्थलीय निरीक्षण कर निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लिया ।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने भवन के धरातल एवं प्रथम तल पर बने विभिन्न कक्षों का निरीक्षण किया। अधिकांश कक्षों का निर्माण कार्य लगभग पूर्ण पाया गया। उन्होंने नगर आयुक्त को निर्देश दिए कि 24 अगस्त से नए भवन में नगर निगम कार्यालय का संचालन शुरू कराया जाए ।


जिलाधिकारी ने शाहजहांपुर विकास प्राधिकरण कार्यालय का संचालन भी इसी भवन से किए जाने के निर्देश दिए। इससे आमजन को नगर निगम और विकास प्राधिकरण से संबंधित सेवाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध हो सकेंगी। उन्होंने नए भवन में जनसुनवाई शुरू कराने तथा अधिकारियों को नियमित रूप से बैठकर जनसमस्याओं का निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
कार्यदायी संस्था को निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश देते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि भवन का निर्माण निर्धारित मानकों एवं गुणवत्ता के साथ समयबद्ध तरीके से पूरा कराया जाए। उन्होंने अर्बन हाट और ऑडिटोरियम का निर्माण अक्टूबर तक पूर्ण कराने के निर्देश दिए।
इसके अलावा जिलाधिकारी ने शहर में निर्माणाधीन नक्षत्रशाला, प्लैनेटोरियम और कार पार्किंग के कार्यों की भी जानकारी ली तथा संबंधित अधिकारियों और कार्यदायी संस्था को निर्माण कार्य में तेजी लाकर परियोजनाओं को शीघ्र पूरा कराने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि निर्माणाधीन परियोजनाओं के समय से पूरा होने पर शहरवासियों को बेहतर नागरिक सुविधाएं मिलेंगी और शहरी विकास को गति मिलेगी। निरीक्षण के दौरान अपर नगर आयुक्त अजय कुमार त्रिपाठी, एसके सिंह, संबंधित विभागों के अधिकारी तथा कार्यदायी संस्था के अभियंता मौजूद रहे।

About CURRENT MEDIA

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

छात्रा से छेड़छाड़ के आरोपी को तमंचे के साथ गिरफ्तार

शाहजहांपुर । मो0आफाक । शाहजहांपुर के थाना रोजा पुलिस ने छात्रा से छेड़छाड़ के मामले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *