Breaking News

आकाशीय बिजली गिरने से 54 वर्षीय किसान की मौत

झांसी। राशिद पठान। गरीब किसान की मौत से परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, परिजनों ने शासन से आर्थिक सहायता की मांग की । झांसी जनपद के थाना उल्दन क्षेत्र के ग्राम राजगिर में गुरुवार शाम मानसून की पहली तेज बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से 54 वर्षीय किसान भारत कुशवाहा की दर्दनाक मौत हो गई। घटना से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार भारत कुशवाहा प्रतिदिन की तरह गुरुवार को भी अपनी बकरियां चराने खेतों में गए थे। शाम के समय अचानक मौसम खराब हो गया। तेज बारिश और बादलों की गरज-चमक के बीच आकाशीय बिजली गिर गई, जिसकी चपेट में आने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
ग्रामीणों और परिजनों ने शासन-प्रशासन से मांग की है कि प्राकृतिक आपदा में हुई इस मृत्यु को देखते हुए पीड़ित परिवार को शीघ्र आर्थिक सहायता और सरकारी मुआवजा उपलब्ध कराया जाए, ताकि परिवार को इस कठिन समय में कुछ राहत मिल सके।

About CURRENT MEDIA

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

झांसी में टला बड़ा हादसा, गिट्टी लदे ट्रक ने यात्री बस में मारी टक्कर

झांसी। राशिद पठान। झांसी जेल चौराहे के पास आर्मी कैंट के सामने हंसारी रोड पर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *