Breaking News

जीएफ कालेज में बाहरी व्यक्तियों के प्रवेश पर रोक लगाने की उठाई मांग, दिया ज्ञापन’

शाहजहांपुर। मो0 आफाक। कॉलेज अध्यक्ष हर्ष पांडेय, कॉलेज महामंत्री अंकित वर्मा, संगठन मंत्री सुमित पाल के नेतृत्व में अखिल भारत हिन्दू विद्यार्थी सभा द्वारा जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन सौंपा। जिसमे बताया गया कि गाँधी फैज ए आम महाविद्यालय मे प्रतिदिन बाहरी व्यक्तियों का आना जाना लगा रहता है । तथा वह कॉलेज के छात्र छात्राओं से अभद्र व्यवहार करते हैं तथा अपने साथ रहने के लिए प्रेरित करते हैं। जिसमे महाविद्यालय प्रशासन उन बाहरी व्यक्तियों को पूर्ण सहयोग देता है तथा उनके आने पर कोई रोक नहीं लगाता है। अखिल भारत हिन्दू विद्यार्थी सभा के अध्यक्ष हर्ष पांडेय द्वारा इस विषय पर कई बार प्रोफेसर मुजीबउद्दीन खान (चीफ प्रॉक्टर) को लिखित रूप से अवगत अवगत कराया गया। परंतु अध्यक्ष हर्ष पांडेय द्वारा बताया गया कि वे उन बाहरी व्यक्तियों से रिश्ता चलाते है। ज्ञापन में महत्वपूर्ण भूमिका छात्र नेता विस्वास वर्मा (जिला विद्यार्थी प्रमुख) द्वारा निभायी गई। ज्ञापन में उपाध्यक्ष सौरभ वर्मा, नवीन, प्रिंस तिवारी, अनुज, सुखदेव, विकास कुमार, सत्यम, आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

About currentmedia09@gmail.com

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

भारतीय किसान मजदूर यूनियन (राष्ट्रवादी) ने समस्याओं पर दिया ज्ञापन

शाहजहांपुर। मो0आफाक । भारतीय किसान मजदूर यूनियन (राष्ट्रवादी) के कार्यकर्ता जिला अधिकारी के नाम नौ …