Breaking News

वह घड़ी आ गई …………………………………..

नई दिल्ली। जिस घड़ी का पूरा देश और विपक्ष कई वर्षो से बेसब्री से इंतजार कर रहा था अब वह घड़ी आ ही गई मालूम होती है । केंद्र सरकार के पीआईबी के मुताबिक़ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चुराचांदपुर में 8,500 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे।
यह राज्य में मई 2023 में जातीय हिंसा भड़कने के बाद उनकी पहली यात्रा होगी। पिछले कई दिनों से इस यात्रा को लेकर अटकलें लगाई जा रही थीं, लेकिन अब तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई थी।
चुराचांदपुर का दौरा इसलिए भी अहम है क्योंकि यह ज़िला हिंसा से सबसे अधिक प्रभावित इलाकों में रहा, जिसमें कम से कम 250 से अधिक लोगों को जान गई थी और हजारों लोग विस्थापित हुए थे।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने उनकी इस यात्रा के बारे में कहा कि मणिपुर में बहुत समय से परेशानियां चल रही हैं, लेकिन नरेंद्र मोदी अब वहां जा रहे हैं। मोदी की यात्रा से शायद मणिपुर के लोगों का ग़म थोड़ा कम हो सके जिन्होने इन दंगों में अपना सब कुछ खो दिया है ।

About currentmedia09@gmail.com

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

उत्पीड़न से परेशान मज़दूरों ने सड़क पर उतरकर किया हंगामा

नोएडा। अपनी आलीशान बिल्डिंग और आधुनिक कार्यालयों वाला शहर नोएडा अचानक से इतना उग्र क्यों …