Breaking News
File Photo

आमने सामने बाईकों की हुई भिड़ंत में एक की मौत एक घायल

मलिहाबाद। अर्सलान ख़ान (करंट मीडिया न्यूज़ ) देर रात आमने सामने हुई बाईकों की भिड़ंत में एक(शकील) युवक की मौत हो गई। जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसका इलाज चल रहा है। मृतक युवक का पोस्टमार्टम कराया गया है ।
रविवार देर रात दो मोटरसाइकिलों की आमने सामने भिड़ंत हो गई। रहीमाबाद थाना क्षेत्र के गहदो उमरावल मार्ग पर ग्राम रहटा निवासी शकील व उमरावल निवासी अनिल की बाईकों की आमने सामने भिड़ंत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को सीएचसी लाई । जहां दोनों की हालत नाजुक देख डाक्टरों ने ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। जहां देर रात इलाज के दौरान शकील की मौत हो गई। जबकि अन्य घायल अनिल का इलाज चल रहा है । मृतक शकील के शव का पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।

About currentmedia09@gmail.com

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

रोबोटिक एंडोक्राइन सर्जरी में पीजीआई की ऐतिहासिक उपलब्धि- 200 सफल सर्जरी का कीर्तिमान

लखनऊ। मो0 ज़ाहिद । चिकित्सा विज्ञान के क्षेत्र में तकनीकी नवाचारों ने उपचार को न …