Breaking News

राज्यपाल ने गणमान्य नागरिकों एवं वरिष्ठ अधिकारियों से भेंट कर दीपावाली की दी बधाई

लखनऊ । दीपावली के पावन पर्व पर आज उत्तर प्रदेश की राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल जी से प्रदेश के मंत्रिगण, गणमान्य नागरिक, वरिष्ठ प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों ने भेंट कर उन्हें बधाइयाँ दी।


राज्यपाल जी से मिलकर बधाई देने वालों में प्रदेश के माननीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री श्री अनिल कुमार, एम0एस0एम0ई0 मंत्री श्री राकेश सचान, उच्च शिक्षा राज्यमंत्री श्रीमती रजनी तिवारी, निदेशक एस0जी0पी0जी0आई0 पद्मश्री प्रो0 आर0के0 धीमन, कुलपति के0जी0एम0यू0 पद्म श्री प्रो0 सोनिया नित्यानंद, निदेशक आई0आई0एम0 कोलकता प्रो0 आलोक राय, विश्वविद्यालयों के कुलपतिगण, राज्य सूचना आयुक्त श्री दिलीप अग्निहोत्री, उम्मीद संस्था से श्री बलवीर सिंह मान व संस्था के बच्चे तथा पत्रकार बन्धु सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक शामिल थे।
इससे पूर्व राज्यपाल जी से विशेष कार्यधिकारी श्री राज्यपाल (अपर मुख्य सचिव स्तर) डॉ0 सुधीर महादेव बोबडे सहित राजभवन के समस्त अधिकारियों, कर्मचारियों एवं बच्चों ने भेंट कर दीपावली की बधाइयाँं दीं। इस अवसर पर राज्यपाल जी ने राजभवन में कार्यरत आउटसोर्सिंग कर्मियों को दीपावली के उपलक्ष्य में उपहार एवं मिष्ठान वितरित कर उन्हें बधाई दी तथा सभी के मंगलमय जीवन की कामना की।

About currentmedia09@gmail.com

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

डेयरी क्षेत्र उत्तर प्रदेश की ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़- दुग्ध विकास मंत्री

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के दुग्धशाला विकास विभाग की स्थापना के 50 वर्ष पूर्ण होने के …