Breaking News

अपर मुख्य सचिव परिवहन ने दिए आवश्यक निर्देश

लखनऊ। अपर मुख्य सचिव परिवहन श्रीमती अर्चना अग्रवाल ने आज परिवहन निगम के विभिन्न कार्यों और परियोजनाओं का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान, उन्होंने निगम के अधिकारियों से परियोजनाओं की प्रगति, कार्यशैली और आने वाली योजनाओं पर विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने परिवहन निगम मुख्यालय पर स्थापित कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया एवं बसों की लोकेशन ओवर स्पीड इत्यादि की ट्रैकिंग कैसे की जाती है कि जानकारी ली।साथ ही उन्होंने एस ओ एस पैनिक बटन और कस्टमर केयर रूम का भी निरीक्षण किया और लोगों को दी जा रही सेवाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की।
अपर मुख्य सचिव ने पीपीपी मॉडल पर बन रहे अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस बस स्टेशनों के बारे में भी जानकारी ली और अधिकारियों को निर्देश दिए कि निगम के सभी कार्य समयबद्ध और गुणवत्ता के मानकों के अनुरूप किए जाएं। इसके साथ ही, उन्होंने परिवहन निगम की नीतियों और कार्यप्रणालियों में सुधार के लिए भी जरूरी निर्देश दिए। उन्होंने सभी प्रमुख परियोजनाओं की स्थिति की समीक्षा की और उनके समय पर पूर्ण होने की आवश्यकता पर जोर दिया। यात्रियों की सुविधा के लिए वाहनों की स्थिति, स्टेशन की साफ-सफाई और समय पर संचालन की समीक्षा की। परिवहन निगम द्वारा भविष्य में लागू की जाने वाली तकनीकी नवाचारों पर भी चर्चा की ,जिससे संचालन में सुधार होगा और यात्रियों को बेहतर अनुभव मिलेगा।
अपर मुख्य सचिव ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश के परिवहन सेवाओं को आधुनिक और यात्रियों के लिए आरामदायक बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।
बैठक के दौरान प्रबंध निदेशक श्री प्रभु एन सिंह अपर प्रबंध निदेशक श्री राम सिंह वर्मा, वित्त नियंत्रक श्री अजय जौहरी सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

About currentmedia09@gmail.com

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

एक्शन मोड में सीडीओ, लगातार छापों से विभागों में मचा हड़कंप

शाहजहांपुर। मो0आफाक । मुख्य विकास अधिकारी उत्कर्ष द्विवेदी रविवार को भी एक्शन मोड में नजर …