Breaking News

योजनाओं का लाभ बालिकाओं तक प्राथमिकता के आधार पर पहुँचे -राज्यपाल

लखनऊ । उत्तर प्रदेश की राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल की अध्यक्षता में राजभवन, लखनऊ में महिला कल्याण विभाग, उत्तर प्रदेश के अंतर्गत संचालित राजकीय बाल गृह, बालिका, सिंधीखेड़ा पारा, लखनऊ एवं शिशु बालिका गृह, लखनऊ से संबंधित जिला प्रशासन लखनऊ के अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।
बैठक में राज्यपाल जी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि बालिकाओं की शिक्षा, स्वास्थ्य एवं सर्वांगीण विकास पर विशेष ध्यान दिया जाए। उन्होंने कहा कि सभी बालिकाओं के बैंक खाते शीघ्र खोले जाएं तथा उनकी शिक्षा हेतु उचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

राज्यपाल जी ने अधिकारियों को समय-समय पर औचक निरीक्षण करने के निर्देश दिए, ताकि व्यवस्थाओं की निरंतर समीक्षा हो सके। उन्होंने डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. जे.पी. पांडे को निर्देशित किया कि ऑनलाइन शिक्षा के लिए आवश्यक डिजिटल सुविधाएं स्थापित की जाए।
राज्यपाल जी ने कहा कि बालिकाओं के स्वास्थ्य परीक्षण हेतु नियमित हेल्थ कैंप लगाए जाएं तथा सभी बालिकाओं का हीमोग्लोबिन परीक्षण एवं हेल्थ कार्ड तैयार कराया जाए। इसके लिए किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय, लखनऊ के माध्यम से स्वास्थ्य शिविरों के आयोजन के निर्देश दिए गए।
उन्होंने यह भी कहा कि सरकार की संचालित सभी योजनाओं का लाभ बालिकाओं तक प्राथमिकता के आधार पर पहुँचे। बालिका गृहों को विश्वविद्यालयों से जोड़कर बालिकाओं को शिक्षा, स्वास्थ्य एवं आत्मनिर्भरता की दिशा में सशक्त किया जाए।
बैठक में विशेष कार्याधिकारी श्री राज्यपाल (अपर मुख्य सचिव स्तर) डॉ0 सुधीर एम0 बोबडे, अपर मुख्य सचिव, महिला एवं बाल विकास विभाग श्रीमती लीना जौहरी, महिला कल्याण विभाग के वरिष्ठ अधिकारीगण, मुख्य विकास अधिकारी, लखनऊ, जिला प्रशासन के अधिकारीगण तथा बालिका गृह में कार्यरत अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

About currentmedia09@gmail.com

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

उत्पीड़न से परेशान मज़दूरों ने सड़क पर उतरकर किया हंगामा

नोएडा। अपनी आलीशान बिल्डिंग और आधुनिक कार्यालयों वाला शहर नोएडा अचानक से इतना उग्र क्यों …