Breaking News
सांकेतिक तस्वीर

पाकिस्तान में फ्रंटियर कोर मुख्यालय पर हमला कई की मौत

कराची । पाकिस्तान में कई इलाकों में पिछले कुछ दिनों से हमलों में तेज़ी आई जिसमें काफी लोग मारे जा चुके है । अब पाकिस्तान के पेशावर में फ्रंटियर कोर एफसी मुख्यालय पर सोमवार सुबह एक हमला हुआ जिसमें तीन लोगों की मौत हुई है। पुलिस ने पुष्टि की है कि ख़़ैबर पख़््तूनख़्वाह प्रांत के पेशावर में फ्रंटियर कांस्टेबुलरी मुख्यालय पर चरमपंथियों ने हमला किया है।
हमले के बाद भारी गोलीबारी हुई पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने घटना में तीन एफसी कर्मियों की मौत की पुष्टि की है। पेशावर के पुलिस अधिकारी मियां सईद के मुताबिक हमले के बारे में अभी पूरी जानकारी नहीं है।
वहीं लेडी रीडिंग अस्पताल के प्रवक्ता मोहम्मद आसिम के अनुसारए अब तक पांच घायलों को अस्पताल लाया गया है जिनमें से सभी को मामूली चोटें आई हैं। पेशावर सदर स्थित एफसी मुख्यालय घनी आबादी वाले इलाके में स्थित है।

About currentmedia09@gmail.com

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

अवैध खनन व ओवरलोडिंग के खिलाफ पुलिस का सघन अभियान, कई वाहनों पर कार्रवाई

ललितपुर। सूरज सिंह । जनपद ललितपुर में अवैध खनन, ओवरलोडिंग एवं यातायात नियमों के उल्लंघन …