Breaking News

यूपी कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय ने चादर चढ़ाकर अमन-चैन की मांगी दुआ

लखनऊ। शब-ए-बारात के पाक अवसर पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष माननीय श्री अजय राय जी (पूर्व मंत्री) ने के0जी0एम0यू0 परिसर स्थित हज़रत कवाबमुद्दीन अब्बासी उर्फ हाजी-उल-हरमन रहमतुल्लाह एवं मखदूम शाह मीना शाह अली की दरगाह पहुंचकर चादर पेश की तथा प्रदेशवासियों के सुख, शांति, अमन-चैन एवं आपसी भाईचारे के लिए दुआ की।

इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि शब-ए-बारात आत्मचिंतन, क्षमा और मानवता के मार्ग पर चलने का संदेश देने वाला त्यौहार है। इस तरह के पाक अवसर समाज में प्रेम, सौहार्द और एकता को मजबूत करते हैं। कांग्रेस पार्टी हमेशा गंगा-जमुनी तहजीब, आपसी भाईचारे और सभी धर्मों के सम्मान की परंपरा को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध रही है।
इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय के साथ उ0प्र0 कांग्रेस विधि विभाग के चेयरमेन अली आसिफ जम़ा रिज़वी एड0, उ0प्र0 कांग्रेस शिक्षक प्रकोष्ठ के चेयरमैन डॉ0 अमित कुमार राय, वरिष्ठ कांग्रेस नेता मारूफ खान, शहर कांग्रेस कमेटी लखनऊ (दक्षिणी) के अध्यक्ष डॉ0 शहजाद आलम, अमानुर रहमान, ओबैद खान एवं फैजी जैदी सहित आदि कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भी देश और प्रदेश में आपसी सद्भाव, शांति एवं खुशहाली की कामना की।

About currentmedia09@gmail.com

Check Also

अपनी मांगों को लेकर 14 दिन से धरने पर बैठीं ग्राम प्रधान

करेंट मीडिया न्यूज़ मलिहाबाद शहज़ाद अहमद खान मलिहाबाद । मलिहाबाद लखनऊ अपनी विभिन्न मांगों को …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *