Breaking News

रोबोटिक एंडोक्राइन सर्जरी में पीजीआई की ऐतिहासिक उपलब्धि- 200 सफल सर्जरी का कीर्तिमान

लखनऊ। मो0 ज़ाहिद । चिकित्सा विज्ञान के क्षेत्र में तकनीकी नवाचारों ने उपचार को न केवल अधिक सुरक्षित बल्कि सटीक और प्रभावी बना दिया है। इसी दिशा में एक बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए एंडोक्राइन सर्जरी विभाग के प्रो. डॉ. ज्ञान चंद ने रोबोटिक एंडोक्राइन सर्जरी के क्षेत्र में 200 सफल ऑपरेशन पूरे कर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। यह उपलब्धि न्यूनतम इनवेसिव सर्जरी के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर मानी जा रही है।
जटिल केस में शानदार सफलता
इस उपलब्धि के तहत हाल ही में एक अत्यंत जटिल और चुनौतीपूर्ण सर्जरी को सफलतापूर्वक अंजाम दिया गया। हरदोई निवासी 25 वर्षीय युवक, जो पिछले 18 वर्षों से गर्दन के सामने बढ़ती सूजन से परेशान था, इस सर्जरी का केंद्र रहा। मरीज को हाइपोथायरॉइडिज्म की समस्या थी और वह नियमित रूप से थायरॉनॉर्म दवा का सेवन कर रहा था। जांच के दौरान थायरॉयड ग्रंथि में अत्यधिक वृद्धि पाई गई, जिसकी निचली सीमा स्पर्श से महसूस नहीं हो रही थी। अल्ट्रासाउंड और सीटी स्कैन में मल्टीनोड्यूलर गॉइटर, रेट्रोस्टर्नल विस्तार तथा लिम्फोसाइटिक थायरॉयडाइटिस की पुष्टि हुई। FNAC रिपोर्ट Bethesda&II श्रेणी में थी, जो आमतौर पर सौम्य स्थिति को दर्शाती है।


रोबोटिक तकनीक से जटिल ऑपरेशन
पूर्ण प्री-ऑपरेटिव मूल्यांकन के बाद मरीज का ऑपरेशन रोबोटिक टोटल थायरॉयडेक्टॉमी द्वारा किया गया। सर्जरी के दौरान थायरॉयड के दोनों लोब असामान्य रूप से बड़े पाए गए, जिनमें दाहिना लोब मेडियास्टिनम तक फैला हुआ था। ऑपरेशन के दौरान महत्वपूर्ण संरचनाओं जैसे रिकरेंट लैरिंजियल नर्व और पैराथायरॉयड ग्रंथियों को सुरक्षित रखा गया, जो इस प्रकार की सर्जरी में सबसे बड़ी चुनौती होती है। निकाले गए थायरॉयड का कुल वजन 149 ग्राम था।

सर्जरी के बाद बेहतर परिणाम
ऑपरेशन के बाद मरीज की स्थिति पूरी तरह स्थिर रही। उसकी आवाज सामान्य रही और शरीर में कैल्शियम का स्तर भी संतुलित पाया गया। यह परिणाम रोबोटिक सर्जरी की सटीकता और सुरक्षा को दर्शाता है।
संस्थान और टीम का योगदान
इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर संस्थान के निदेशक प्रो. आर. के. धीमन ने डॉ. ज्ञान चंद और उनकी टीम को बधाई देते हुए कहा कि रोबोटिक एंडोक्राइन सर्जरी में 200 सफल ऑपरेशनों की यह उपलब्धि न केवल संस्थान के लिए गर्व का विषय है, बल्कि पूरे चिकित्सा क्षेत्र के लिए प्रेरणादायक है। यह सिद्ध करता है कि आधुनिक तकनीक, विशेषज्ञता और टीमवर्क के समन्वय से जटिल से जटिल सर्जरी भी सुरक्षित, सटीक और बेहतर कॉस्मेटिक परिणामों के साथ की जा सकती है। आने वाले समय में यह तकनीक मरीजों के लिए उपचार का एक विश्वसनीय और प्रभावी विकल्प बनकर उभरेगी।
डॉ. ज्ञान चंद ने इस सफलता का श्रेय निदेशक प्रो. आर. के. धीमन और विभागाध्यक्ष प्रो. गौरव अग्रवाल के मार्गदर्शन और निरंतर प्रोत्साहन को दिया। उन्होंने कहा कि यह केस दर्शाता है कि अनुभवी सर्जन के हाथों में रोबोटिक सर्जरी पारंपरिक सीमाओं को भी पार कर सकती है। सही मरीज का चयन और विशेषज्ञता ऐसे जटिल मामलों में सफलता की कुंजी है।

About CURRENT MEDIA

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

पश्चिम बंगाल में 91 लाख मतदाताओं के नाम कटे

पश्चिम बंगाल । पश्चिम बंगाल में मतदाता सूची के विशेष एसआईआर की प्रक्रिया के बाद …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *