Breaking News

उत्पीड़न से परेशान मज़दूरों ने सड़क पर उतरकर किया हंगामा

नोएडा। अपनी आलीशान बिल्डिंग और आधुनिक कार्यालयों वाला शहर नोएडा अचानक से इतना उग्र क्यों हो गया । कंपनियों द्वारा मज़दूरों का शोषण करने के आरोप काफी समय से लग रहे थे । मज़दूरों की जाएज़ मांगों को कोई भी सुनने को तैयार नहीं था । अब गैस और तेल की मंहगाई ने मज़दूरों के सब्र को तोड़ दिया । मज़दूरों को कहना है कि 10 हज़ार की सेलरी में 4 हज़ार का गैस सिलेंडर कैसे खरीदें । इन्हीं सब समस्याओं को लेकर नोएडा में हजारों मजदूर सड़कों पर उतर आए हैं। न्यूनतम मजदूरी की मांग को लेकर मजदूर अपना प्रदर्शन कर रहे हैं। कई जगहों पर ये प्रदर्शन हिंसक भी हो गया। नोएडा के फेज-2 में प्रदर्शनकारी मजदूरों ने कई गाड़ियों को फूंक दिया। हालात को देखते हुए पुलिस अलर्ट पर है। कई जगहों पर हालात बिगड़ने पर पुलिस को लाठीचार्ज भी करना पड़ा। वहीं, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को 24 घंटे के भीतर सभी मजदूर यूनियन से बातचीत करने का आदेश दिया है।
सबसे खराब हालात नोएडा फेज-2 में हैं. यहां हिंसक घटनाएं हुई हैं। मजदूरों ने कई जगहों पर गाड़ियों में तोड़फोड़ की और कुछ कंपनियों में आगजनी की घटनाएं भी हुईं, जिससे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बना हुआ है।
प्रशासन की कोशिश है कि बातचीत के जरिए हालात को जल्द से जल्द सामान्य किया जाए लेकिन मजदूर अपनी मांगों पर अड़े हुए हैं। मजदूरों को शांत कराने के लिए डिप्टी लेबर कमिश्नर, एडिशनल डीसीपी और कई प्रशासनिक अधिकारी फेज-2 पहुंचे। मजदूरों से लगातार बातचीत की जा रही है और उनकी मांगों को समझने की कोशिश हो रही है। इसी बीच जिलाधिकारी ने बयान जारी कर मज़दूरों की मांगो को मानने का आश्वासान दिया है । लेकिन मज़दूर बगैर लिखित आदेश के बात मानने को तैयार नहीं दिख रहे हैं।

About CURRENT MEDIA

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

खामोश हो गई आशा भोसले की आवाज़

मुबंई । मशहूर सिंगर आशा भोसले का रविवार को निधन हो गया. मुंबई के ब्रीच …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *