Breaking News

बैरियर न लगने से लोगों में रोष, परिषद की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल

शाहजहांपुर। मो0आफाक । शाहजहांपुर छावनी परिषद के महाराणा प्रताप मार्ग पर बैरियर न लगाए जाने को लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। लोगों का आरोप है कि पहले हुए दर्दनाक हादसे के बावजूद परिषद गंभीरता नहीं दिखा रही है।
बताया गया कि हाल ही में एक भारी वाहन के इस मार्ग पर पहुंच जाने से रामनगर कॉलोनी निवासी शेखर मिश्रा की दर्दनाक मौत हो गई थी। घटना के बाद क्षेत्रीय पार्षद कृष्ण गोपाल बिन्नू ने मार्ग के दोनों ओर बैरियर लगाए जाने की मांग उठाई थी, ताकि भारी वाहनों की आवाजाही रोकी जा सके और भविष्य में दुर्घटनाओं से बचाव हो सके।
स्थानीय लोगों का कहना है कि परिषद की ओर से बैरियर लगाने के लिए गड्ढे तो खोद दिए गए, लेकिन अब तक बैरियर नहीं लगाए गए। इससे लोगों में आक्रोश है और सवाल उठ रहे हैं कि आखिर परिषद किसी अगले हादसे का इंतजार तो नहीं कर रही।
क्षेत्रवासियों ने प्रशासन और छावनी परिषद से जल्द बैरियर लगाने की मांग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की अपील की है।

About CURRENT MEDIA

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

जेल गेट पर फिर गिरफ्तार हो गया 100 करोड़ के सट्टे का आरोपी ‘आशीष उपाध्याय’

झांसी। राशिद पठान। 100 करोड़ रुपये के चर्चित सट्टा मामले में आरोपी भाजपा नेता आशीष …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *