Breaking News

मंत्री सुरेश कुमार खन्ना साइकिल चलाकर पहुंचे विधानसभा

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री श्री सुरेश कुमार खन्ना, माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा पेट्रोल-डीजल की खपत कम करने की अपील तथा माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ की अपेक्षाओं के अनुरूप आज 10, कालिदास मार्ग स्थित अपने सरकारी आवास से विधानसभा स्थित अपने कार्यालय तक साइकिल से पहुंचे। उन्होंने कहा कि वह प्रत्येक सप्ताह कम से कम एक दिन अपने कार्यालय आने-जाने के लिए साइकिल का प्रयोग करेंगे।
श्री खन्ना ने कहा कि डीजल एवं पेट्रोल जैसे ईंधनों की बचत करना प्रत्येक नागरिक का राष्ट्रीय दायित्व है, क्योंकि देश में लगभग 85 से 86 प्रतिशत पेट्रोलियम उत्पादों का आयात विदेशों से करना पड़ता है, जिस पर भारी मात्रा में विदेशी मुद्रा व्यय होती है।
वित्त मंत्री ने कहा कि वर्तमान अंर्तराष्ट्रीय परिस्थितियों और वैश्विक चुनौतियों को देखते हुए समय की मांग है कि हम ईंधन का न्यूनतम उपयोग करें तथा वैकल्पिक एवं पर्यावरण अनुकूल साधनों को अपनाएं। उन्होंने नागरिकों से भी अपील की कि वे यथासंभव साइकिल, सार्वजनिक परिवहन एवं साझा वाहनों का उपयोग कर राष्ट्रहित में अपना योगदान दें।

 

About CURRENT MEDIA

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

जेल गेट पर फिर गिरफ्तार हो गया 100 करोड़ के सट्टे का आरोपी ‘आशीष उपाध्याय’

झांसी। राशिद पठान। 100 करोड़ रुपये के चर्चित सट्टा मामले में आरोपी भाजपा नेता आशीष …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *