Breaking News

सड़क दुर्घटनाओं पर सख्त हुए डीएम-एसपी

ललितपुर। सूरज राजपूत । जिले में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं पर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के निर्देश दिए हैं। कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में डीएम सत्य प्रकाश और एसपी मो.मुश्ताक ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को दुर्घटना रोकने के लिए प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
डीएम ने मसौरा बैरियल और रोड़ा क्षेत्र में लगातार हो रही दुर्घटनाओं पर नाराजगी जताई। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि हाईवे किनारे अवैध रूप से खड़े ट्रक और अन्य भारी वाहनों को तत्काल हटाया जाए, जिससे दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके। साथ ही परिवहन विभाग को नए बस अडडे पर बस स्टैंड का संचालन शीघ्र शुरू कराने के निर्देश दिए गए। डीएम ने एनएचएआई अधिकारियों को राजमार्गों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की लगातार निगरानी करने तथा दुर्घटना बहुल क्षेत्रों में अतिरिक्त कैमरे लगाने के निर्देश भी दिए।
एसपी मो.मुश्ताक ने मसौरा बैरियल पर हुई दुर्घटनाओं को गंभीर बताते हुए क्षेत्राधिकारी को निर्देश दिए कि केवल चालान करने तक सीमित न रहें, बल्कि अवैध रूप से खड़े वाहनों को सख्ती से हटवाकर हाईवे को पूरी तरह क्लियर कराया जाए। उन्होंने गलत दिशा से वाहन चलाने वालों पर तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए।
तदोपरान्त डीएम ने अधिकारियों के साथ न्यू टाउन रेलवे स्टेशन के पास हाईवे का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि स्टेशन से हाईवे की ओर बढ़ते ट्रैफिक के कारण दुर्घटना की आशंका बढ़ सकती है। इसे देखते हुए एनएचएआई को संकेतक बोर्ड, साइनेज, रिफ्लेक्टिव टेप, जीआई रिफ्लेक्टिव शीट, स्पीड ब्रेकर एवं टेबल टॉप लगाने के निर्देश दिए गए। साथ ही नेशनल हाईवे-44 पर बने सभी अवैध कटों को चिन्हित कर बंद कराने के आदेश दिए गए।
डीएम ने टीएसआई को निर्देशित किया कि टैक्सी, टेम्पो और ई-रिक्शा जैसे सवारी वाहनों के लिए निर्धारित रूट तय कर यातायात को व्यवस्थित किया जाए, ताकि जाम और दुर्घटनाओं की स्थिति न बने। बैठक में सीएमओ डा.इम्तियाज अहमद, डीडीओ अतिरंजन सिंह, डीआईओएस ओपी सिंह, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी अर्पित जैन, एआरटीओ विपिन चौधरी, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग विजय चन्द्रा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

About CURRENT MEDIA

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

लुटेरी दुल्हन,शादी के बाद नशीला खाना खिलाकर लूटने वाला गैंग गिरफ्तार

ललितपुर । सूरज राजपूत। उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले में शादी के नाम पर लोगों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *