Breaking News

कृषि उत्पाद उद्यमी एवं निर्माताओं का समागम

बाराबंकी। देवा रोड, बाराबंकी स्थित ग्रीनलैब्स पर आज प्रथम कृषि तकनीक चौपाल सफलतापूर्वक सम्पन्न हुई। मॉसफैम प्राइवेट लिमिटेड और सोशल अल्फा के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस चौपाल में 32 कृषि इनपुट विक्रेताओं ने 11 कृषि तकनीक स्टार्टअप कंपनियों के प्रतिनिधियों से सीधा संवाद किया।


ग्रीनलैब्स मॉसफैम प्राइवेट लिमिटेड द्वारा संचालित एक भौतिक-डिजिटल कृषि नवाचार केंद्र है जो बाराबंकी में करीब चार हजार वर्ग फीट के सौर ऊर्जा संचालित परिसर में स्थापित है। यह केंद्र किसानों तक आधुनिक कृषि तकनीक तक पहुंच सुनिश्चित करता है, जहाँ तीन दर्जन से अधिक प्रजातियों के वृक्ष, लघु मियावाकी वन, मत्स्य तालाब एवं जीवंत प्रदर्शन खेत हैं। सोशल अल्फा भारत का अग्रणी विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी उद्यम है ।

कृषि तकनीक चौपाल एक जमीनी मंच है जहाँ कृषि इनपुट फुटकर विक्रेता, किसान प्रतिनिधि और कृषि तकनीक कंपनियाँ सीधे खेत पर मिलकर संवाद करती हैं ताकि नवीन तकनीक प्रदर्शनी तक सीमित न रहे बल्कि किसान की ज़मीन तक पहुँचे। इस चौपाल में चार श्रेणियों में कुल 11 स्टार्टअप कंपनियाँ उपस्थित रहीं। कृषि यंत्र,स्टेप अपिफाई, एग्रोश्योर एवं नियॉ (ईवाई टीम) डेयरी,ओकामी एवं डाइएग्रोप्रूटिक, ई एफ पॉलीमर, कैप्सबर, ईकोसाइट एवं अर्काशाइन। विकेन्द्रित नवीकरणीय ऊर्जा न्यू लीफ डायनेमिक्स एवं रुद्र सोलर शामिल हैं। मॉसफैम के सह-संस्थापक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी सलमान हैदर ने बताया इस चौपाल में 5 स्टार्टअप कंपनियों को स्थानीय स्तर पर इनपुट फुटकर साझेदार मिले हैं। अब ये विक्रेता अपने नेटवर्क से किसानों तक इन कंपनियों की तकनीक एवं उत्पादों की जानकारी पहुँचाएंगे , जिससे स्टार्टअप कंपनियों का लाभ सीधे किसानों तक जाएगा।


कार्यक्रम में सोशल अल्फा की ओर से कार्यक्रम प्रबंधक प्रशांत कनौजिया एवं अली सज्जाद,शिवम दीक्षित आदि उपस्थित रहे। मॉसफैम की ओर से सह-संस्थापक हलीम अंसारी, अपूर्वा सिंह एवं रियाज़ भट्ट ने प्रतिनिधित्व किया। रियाज़ भट्ट ने उपस्थित समस्त खाद-बीज विक्रेताओं का हार्दिक धन्यवाद ज्ञापित किया।

About CURRENT MEDIA

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

भारत-2047 के निर्माण में युवा निभाएं अग्रणी भूमिका- राज्यपाल

लखनऊ । उत्तर प्रदेश की राज्यपाल एवं राज्य विश्वविद्यालयों की कुलाधिपति श्रीमती आनंदीबेन पटेल की …