Breaking News

गांव-गांव एवं वार्ड स्तर तक पहुंचकर आम जनता की समस्याओं को उठाएं-अंसारी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के नवनियुक्त चेयरमैन-पूर्व विधायक सोहिल अख्तर अंसारी की अध्यक्षता में विभाग के प्रदेश पदाधिकारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तय करने तथा प्रदेश एवं देश से जुड़े जनहित के मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की गई, सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने संगठन को और अधिक सक्रिय एवं जनसरोकारों से जोड़ने का संकल्प लिया। बैठक में प्रदेश प्रभारी श्रीमती रूबी ख़ान तथा प्रदेश सह प्रभारी श्री महमूद ख़ान की गरिमामयी उपस्थिति रही। बैठक का संचालन प्रदेश उपाध्यक्ष (संगठन प्रभारी) श्री शाहनवाज खान ने किया।


प्रदेश चेयरमैन श्री सोहिल अख्तर अंसारी ने अपने संबोधन में कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा से सर्वधर्म समभाव, सामाजिक न्याय एवं संविधान की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से गांव-गांव एवं वार्ड स्तर तक पहुंचकर आम जनता की समस्याओं को उठाने का आह्वान किया।
राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रदेश प्रभारी श्रीमती रूबी ख़ान ने कहा कि अल्पसंख्यक समाज के अधिकारों, शिक्षा, रोजगार एवं सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर कांग्रेस पार्टी निरंतर संघर्ष करती रही है और आगे भी मजबूती के साथ जनता की आवाज उठाती रहेगी।
प्रदेश सह प्रभारी श्री महमूद ख़ान ने संगठनात्मक मजबूती पर बल देते हुए कहा कि आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने हेतु सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर कार्य करना होगा।
बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष अख्तर मलिक, मसूद अहमद, अनीस अख्तर मोदी, प्रदेश महासचिव तौहीद नज़मी, ओकाश अंसारी, तौफीक कुरैशी, शमसुल उमरा, प्रदेश सचिव संदीप, शबुउल हसन, जिलाध्यक्ष जुबैर खान, मो0 इबरार, तालिब अली, हित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

About CURRENT MEDIA

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

दो बच्चों की मां प्रेमी से शादी की ज़िद में मोबाइल टॉवर पर चढ़ी

शाहजहांपुर । मो आफाक । शाहजहांपुर जिले में उस समय हड़कंप मच गया, जब भीषण …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *