Breaking News

लुटेरी दुल्हन,शादी के बाद नशीला खाना खिलाकर लूटने वाला गैंग गिरफ्तार

ललितपुर । सूरज राजपूत। उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले में शादी के नाम पर लोगों को ठगने वाले एक शातिर अंतरजनपदीय गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। थाना बार पुलिस, स्वाट और सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई में दुल्हन बनकर घरों में घुसने और परिवार को नशीला पदार्थ खिलाकर जेवर-नकदी चोरी कर फरार होने वाले गिरोह के 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 5 लाख रुपये कीमत के जेवरात, नकदी और 7 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। गिरफ्तार आरोपियों में महिलाएं भी शामिल हैं, जो गिरोह की मुख्य भूमिका निभाती थीं।
पुलिस के अनुसार, गिरोह ऐसे लोगों को निशाना बनाता था जिनकी शादी नहीं हो पा रही होती थी। इसके बाद शादी कराने का झांसा देकर गिरोह की महिला सदस्य को दुल्हन बनाकर शादी कराई जाती थी। शादी के कुछ दिन बाद मौका देखकर परिवार के लोगों को खाने में नशीला पदार्थ मिलाकर बेहोश कर दिया जाता और फिर घर से जेवर, नगदी व कीमती सामान लेकर आरोपी फरार हो जाते थे।
इस मामले का खुलासा तब हुआ जब थाना बार क्षेत्र निवासी रहीश लोधी ने शिकायत दर्ज कराई कि शादी के बाद उसकी पत्नी और उसके साथी घरवालों को नशीला भोजन खिलाकर लाखों के जेवर और नकदी लेकर भाग गए।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक ललितपुर के निर्देश पर विशेष टीम गठित की गई। सीसीटीवी फुटेज और सर्विलांस की मदद से पुलिस ने 8 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल करते हुए बताया कि वे पहले भी कई जिलों में इसी तरह की घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं।
पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के पास से 6730 रुपये नकद, करधनी, पायल, बिछिया, मंगलसूत्र, लॉकेट, मूंगे तथा 7 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। कई आरोपियों के खिलाफ पहले से भी धोखाधड़ी और आपराधिक षड्यंत्र के मुकदमे दर्ज बताए गए हैं। फिलहाल पुलिस गिरोह के अन्य सदस्यों और इनके नेटवर्क की जांच में जुटी हुई है।

About CURRENT MEDIA

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

झांसी दौरे पर एडीजी कानपुर जोन का बड़ा बयान, सट्टेबाजों पर होगी कड़ी कार्रवाई’

झांसी।राशिद पठान। एडीजी कानपुर जोन ने झांसी जनपद के अपने प्रथम दौरे के दौरान कानून …