झांसी । राशिद पठान। झांसी से मैहर माता के दर्शन के लिए साइकिल यात्रा पर निकले एक भक्त का मऊरानीपुर क्षेत्र में जोरदार स्वागत किया गया। श्रद्धा और भक्ति से प्रेरित यह यात्रा लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी हुई है।
मैहर माता के दर्शन करने के उद्देश्य से झांसी निवासी भोले कुशवाहा साइकिल से यात्रा करते हुए बुधवार की सुबह करीब 11 बजे मऊरानीपुर क्षेत्र पहुंचे। यहां स्थानीय लोगों ने उनका फूल-मालाओं से स्वागत कर उत्साहवर्धन किया। भक्त भोले कुशवाहा ने बताया कि वह अपनी स्वेच्छा और माता रानी की भक्ति भाव से यह यात्रा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मैहर पहुंचकर माता रानी के दर्शन करेंगे और प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना करेंगे।
Current Media