Breaking News

टोड़ी फतेहपुर में महिला का संदिग्ध हालात में शव मिलने से सनसनी

झांसी। राशिद पठान। थाना टोड़ी फतेहपुर क्षेत्र में गुरुवार को लगभग 35 वर्षीय महिला का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों सहित स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया
पुलिस द्वारा फोरेंसिक टीम को बुलाकर घटनास्थल से आवश्यक साक्ष्य एकत्रित कराए गए। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्रवाई पूरी करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
मामले में मृतका की सास की तहरीर के आधार पर थाना टोड़ी फतेहपुर में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने घटना के खुलासे के लिए विशेष टीमों का गठन किया है। वहीं एक संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में लेकर गहन पूछताछ की जा रही है ।
पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डॉ. अरविन्द कुमार ने बताया कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।

About CURRENT MEDIA

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

लुटेरी दुल्हन,शादी के बाद नशीला खाना खिलाकर लूटने वाला गैंग गिरफ्तार

ललितपुर । सूरज राजपूत। उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले में शादी के नाम पर लोगों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *