नई दिल्ली । अभिजीत दीपके नाम इस वक्त देश में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी चर्चा का विषय बना हुआ है । वजह है कॉकरोच जनता पार्टी की आनलाईन स्थापना करना । दीपके विदेश से ही इस आंदोलन का चला रहे थे। अब कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने सोमवार को कहा कि वह 6 जून को भारत लौटेंगे और दिल्ली स्थित जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण विरोध शुरू करेंगे।
न्यूज़ के मुताबिक़, दीपके ने बताया कि यह विरोध केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफ़े की मांग को लेकर होगा, क्योंकि परीक्षाओं से जुड़ी कई कथित गड़बड़ियां हुई हैं।
इंस्टाग्राम पर जारी एक वीडियो में दीपके ने समर्थकों और छात्रों से दिल्ली में उनके विरोध में शामिल होने की अपील की। उन्होंने कहा, अब समय आ गया है कि हम सब मिलकर, संविधान के रास्ते पर चलते हुए, शांति से अपनी आवाज़ उठाएं और धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफ़े की मांग करें। अगर हम सब मिलकर आवाज़ उठाएँगे, तो उन्हें हमारी बात सुननी ही पड़ेगी।
Current Media