Breaking News

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव का 53वां जन्मदिन राजधानी लखनऊ सहित पूरे देश और प्रदेश में लाखों कार्यकर्ताओं द्वारा हर्षाेल्लासपूर्ण वातावरण में शंखनाद, ढोल नगाड़ांे की धुन, डमरू वादन और संगीत की स्वरलहरियों के बीच मनाया गया। देश भर से समाजवादी पार्टी सहित विभिन्न दलों के नेताओं और समाज के हर तबके के लोगों ने श्री अखिलेश यादव को अलग-अलग माध्यमों से जन्मदिन की बधाई और शुभकामनाएं दी। इस ऐतिहासिक जमावड़ा से अद्भुत नजारा दिखाई दिया ।


समाजवादी पार्टी राज्य मुख्यालय, लखनऊ में सुबह से ही श्री अखिलेश यादव को जन्मदिन की बधाई और शुभकामनाएं देने के लिए हजारों कार्यकर्ताओं की भीड़ उमड़ पड़ी। अपने निवास से पार्टी कार्यालय तक आने में अखिलेश जी को रोककर कई जगह स्वागत हुआ और उन पर गुलाब की पंखुड़ियों की वर्षा की गई। लोगों ने बुके, पौधे तथा अन्य स्मृतिचिह्न श्री अखिलेश यादव को भेंटकर जन्मदिन की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में आये नेताओं, सांसदों, विधायकों, कार्यकर्ताओं और समाज के सभी वर्ग के लोगों, महिलाओं बच्चों, युवाओं, अधिकारियों, व्यापारियों, अधिवक्ताओं, पत्रकारों, पूर्व सैनिकों, संतों-महात्माओं और उलेमा ने श्री अखिलेश यादव को फूलमालाएं पहनाकर, बुके देकर जन्मदिन की बधाई दी। पं0 हरि प्रसाद मिश्र ने स्वस्तिवाचन कर अखिलेश जी को दीर्घायु, स्वस्थ जीवन का आशीर्वाद दिया। आये हुए लोगों ने कहा कि 2027 के विधानसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश में सŸाा परिवर्तन होना तय है। इस नई राजनीतिक और सामाजिक परिवर्तन की दिशा में श्री अखिलेश यादव के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी की सरकार बनेगी और प्रदेा खुशहाली और प्रगति के रास्ते पर चलेगा।
इस अवसर पर श्री अखिलेश यादव ने आये हुए समर्थकों, शुभचिंतकों द्वारा अपने प्रति प्रदर्शित प्रेम और सम्मान के लिए सभी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने इस मौके पर भंडारा, रक्तदान तथा अन्य कार्यक्रमों के आयोजकों को धन्यवाद दिया।


श्री अखिलेश यादव के जन्मदिन पर देश और प्रदेश में कई स्थानों पर केक काट काटा गया, वृक्षारोपण के साथ मिष्ठान्न, फल, गरीबों को अन्नदान, भंडारे आदि के आयोजन किये गये। अस्पतालों में मरीजों को फल, बांटे गये और उनकी दीर्घायु के लिए हवन-पूजन के कार्यक्रम भी किये गये। किन्नर पायल सिंह ने श्री अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनने का आशीर्वाद दिया। उन्होंने छात्राओं को साइकिलें भेंट की।
समाजवादी पार्टी के प्रदेश कार्यालय के बाहर नगर निगम पार्षद दल के उपनेता श्री देवेन्द्र सिंह जीतू तथा वरिष्ठ नेता श्री नवीन धवन बंटी, अपर्णा बंसल एवं पूजा शुक्ला भसीन, रितेश साहू, अब्दुल अजीम मंसूरी, रिंकी सिंह, विजय सिंह यादव एवं ममता यादव, सुशील दीक्षित द्वारा आयोजित भंडारे और लड्डू वितरण का उद्घाटन राष्ट्रीय सचिव श्री राजेन्द्र चौधरी और प्रदेश अध्यक्ष श्री श्याम लाल पाल ने किया। श्री विजय सिंह यादव एवं ममता सिंह यादव ने राष्ट्रीय अध्यक्ष जी के जन्मदिन पर भंडारे का आयोजन कर पीडीए वृक्ष का वितरण किया।
कई पंडालों में भंडारा एवं सुंदरकांड का पाठ भी किया गया। भण्डारों में पूड़ी सब्जी, बूंदी, खीर, बाटी चोखा का वितरण किया गया। एक स्टाल चाय का भी लगाया गया। सभी कार्यक्रमों में श्री राजेन्द्र चौधरी पूर्व कैबिनेट मंत्री तथा प्रदेश अध्यक्ष श्री श्याम लाल पाल समेत वरिष्ठ नेताओं, कार्यकर्ताओं ने भी शिरकत की।
लखनऊ व्यापार मंडल के वरिष्ठ प्रमुख महामंत्री श्री पवन मनोचा ने इंडोर अस्पताल फतेली चौराहा, कैण्टरोड में मरीजों को डेढ़ सौ टोकरी फल बांटे। उनके साथ कार्तिकेय सिंह, रूबल सिंह, अब्दुल सिद्दीकी, संतोष रावत, सचिन चड्ढ़ा कुश अरोड़ा ने भी सहभागिता की। निराला नगर बाल्मीकि बस्ती में राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी का जन्म दिन मनाया गया। इस अवसर पर सर्वश्री पूर्व महानगर अध्यक्ष लखनऊ मुकेश शुक्ला, धीरज, श्रीमती जूही सिंह पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला सभा, सतीश द्विवेदी पूर्व नगर सचिव सहित आर्यन मिश्रा, गजेन्द्र सिंह, दीपक शुक्ला, देवशरन सिंह सिप्पी, दिलशाद अहमद, संदीप गुप्ता, संतोष वर्मा, विनय अवस्थी, मोना पाण्डेय, पवन बाल्मीकि, शरद बाल्मीकि, रवि बाल्मीकि, सुमित बाल्मीकि मौजूद रहे।


सुल्तानपुर लम्भुआ के पूर्व विधायक श्री संतोष पाण्डेय ने दृष्टि फाउण्डेशन जानकीपुरम में जाकर मंदित बच्चों को टिफिन बॉक्स और मिठाई वितरित की। उन्होंने बच्चों को 53 हजार रुपए भी दिए। श्री संतोष पाण्डेय ने 2 सौ टिफिन बाक्स भी बांटे।
पूर्व मंत्री श्री अरविन्द सिंह गोप के नेतृत्व में हनुमान सेतु लखनऊ में हवन पूजन कर श्री अखिलेश यादव के दीर्घायु की कामना की गई और प्रसाद वितरित किया गया।
समाजवादी अधिवक्ता सभा ने उच्च न्यायालय लखनऊ में वृक्षारोपण कर एवं केक काटकर जन्म दिन मनाया। इस अवसर पर मुख्य रूप से अधिवक्ता सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री कृष्ण कन्हैया पाल, प्रदेश अध्यक्ष सिकन्दर यादव, महासचिव ललित तिवारी, हैदर अब्बास, कुतुब खान, सिराज अहमद, वरिष्ठ अधिवक्ता आईपी सिंह, राजबाला यादव, अंकित यादव, श्रीकान्त यादव, साईमा खान, सुभांगी द्विवेदी, स्वतंलता, सुभम कुमार, वीर बहादुर, संदीप यादव, उमेश यादव, धीरेन्द्र सिंह समेत बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे।
मुस्लिम पसमांदा समाज लखनऊ के कार्यालय में डॉ. मरगूब कुरैशी ने केक काटाकर जन्मदिन मनाया।
कार्यक्रम में कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष महंत शुभमगिरी, आभा बड़थवाल राष्ट्रीय महासचिव महिला सभा, प्रदेश महासचिव अतुल शर्मा, श्रीमती सुमन देवी (पूर्व जिला अध्यक्ष, महिला सभा), हेमा बोरा, डॉ. नसीर अहमद, आशीष यादव, रामसिंह सागर, विनोद गौड़, प्रति देवी, गुड्डी चौधरी, विजय लक्ष्मी, साहिद अहमद, नेत्रपाल, सबीना, वाशु देवी, साहिन, शहजादी, शांति देवी, शीला देवी, कमला पंत सहित अनेक सम्मानित समाजवादी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

About CURRENT MEDIA

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

डीएम, एसपी और सीडीओ को उत्कृष्ट कार्यों के लिए किया गया सम्मानित

ललितपुर। सूरज राजपूत । जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक सोमवार को …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *