Breaking News

एसपी के निर्देश से वारंटी अभियुक्तों में हड़कंप

ललितपुर। सूरज राजपूत । जनपद ललितपुर में फरार और वारंटी अभियुक्तों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बानपुर पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए चार वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की इस कार्रवाई से कानून से बचने की कोशिश कर रहे आरोपियों में हड़कंप मच गया। गिरफ्तार सभी अभियुक्तों को विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद माननीय न्यायालय में पेश कर दिया गया।
पुलिस अधीक्षक मो. मुश्ताक के सख्त निर्देश पर, अपर पुलिस अधीक्षक कालू सिंह तथा क्षेत्राधिकारी महरौनी अरविन्द कुमार पाण्डेय के पर्यवेक्षण में जनपदभर में वांछित और वारंटी अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए मुहिम चलाई जा रही है। इसी क्रम में थाना बानपुर पुलिस ने सटीक सूचना और सक्रिय घेराबंदी के आधार पर चार वारंटियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की।
गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों में महेश (63 वर्ष) पुत्र स्वामी जोशी, विनोद (41 वर्ष) पुत्र इच्छाराम जोशी, राम किशोर (48 वर्ष) पुत्र हरपा कुशवाहा निवासी ग्राम बड़ोखरा तथा चन्दन सिंह (40 वर्ष) पुत्र सोबरन निवासी ग्राम किले का मैदान, थाना बानपुर शामिल हैं। चारों अभियुक्तों के विरुद्ध न्यायालय से वारंट जारी थे और पुलिस को उनकी तलाश थी।
पुलिस के अनुसार, सभी आरोपियों को 2 जुलाई 2026 को गिरफ्तार कर आवश्यक कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद संबंधित न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया गया। इस कार्रवाई को थाना बानपुर के थानाध्यक्ष अरुण कुमार तिवारी ने अपनी टीम के साथ अंजाम दिया।
पुलिस का कहना है कि अपराधियों और वारंटियों के विरुद्ध यह मुहिम लगातार जारी रहेगी तथा कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ इसी तरह सख्त एक्शन जारी रहेगा।

About CURRENT MEDIA

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

मोटरसाइकिल से टकराया लोडर चार लोग घायल

जालौन। मुनव्वर अली। जनपद जालौन में फिर दिखा तेज रफ्तार का कहर, लोडर और मोटरसाइकिल …