Breaking News

पांच साल पुरानी शिकायत पर अब डीएम से सख्त कार्रवाई की फरियाद

ललितपुर। वार्ड संख्या-08 स्थित पाराशर कॉलोनी में सार्वजनिक 10 फीट चौड़ी गली पर कथित अवैध अतिक्रमण का मामला एक बार फिर सुर्खियों में आ गया है। स्थानीय निवासी सूरज सिंह राजपूत ने जिलाधिकारी को प्रार्थना-पत्र सौंपकर आरोप लगाया है कि श्रीमती सीमा पत्नी देवी सिंह लोधी एवं श्रीमती लक्ष्मी पत्नी रामगोपाल कुशवाहा ने नगर पालिका की सार्वजनिक गली पर चबूतरे, सीढ़ियां और अन्य स्थायी निर्माण कर रास्ते को संकरा बना दिया है। साथ ही प्रथम तल के निर्माण की वैधानिक स्वीकृति, स्वीकृत मानचित्र और भवन निर्माण अनुमति की निष्पक्ष जांच कराने की मांग भी उठाई गई है।

शिकायतकर्ता का कहना है कि इस संबंध में 3 अगस्त 2021 को भी नगर पालिका परिषद में लिखित शिकायत दी गई थी, लेकिन करीब पांच वर्ष बीत जाने के बाद भी केवल आश्वासन मिले, कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। आरोप है कि अतिक्रमण के कारण लोगों का आवागमन प्रभावित हो रहा है, बरसात में जलभराव की समस्या बढ़ जाती है और निर्माण सामग्री या बड़े वाहनों का गली से निकलना मुश्किल हो जाता है। इतना ही नहीं, शिकायत में यह भी कहा गया है कि सार्वजनिक मार्ग पर बने अवैध निर्माण को छू जाने पर विवाद और गाली-गलौज की नौबत तक आ जाती है।
प्रार्थना-पत्र में जिलाधिकारी से संयुक्त निरीक्षण कराने, भवन निर्माण की वैधानिकता की जांच, अवैध निर्माण पाए जाने पर तत्काल कार्रवाई, सार्वजनिक गली को अतिक्रमण मुक्त कराने तथा वर्ष 2021 की शिकायत पर कार्रवाई न होने की भी जांच कर दोषियों के विरुद्ध आवश्यक कदम उठाने की मांग की गई है। शिकायतकर्ता ने पूरी कार्रवाई की लिखित सूचना उपलब्ध कराने का भी अनुरोध किया है। अब देखना होगा कि प्रशासन इस मामले में कितनी सख्ती, पारदर्शिता और फौरन कार्रवाई दिखाता है।

About CURRENT MEDIA

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

पोलियो पर निर्णायक जंग का आगाज

ललितपुर। सूरज राजपूत । जनपद ललितपुर में रविवार को पल्स पोलियो राष्ट्रीय टीकाकरण अभियान के …