एजेंसी । जैसे-जैसे फुटबाल का वर्ल्ड कप फाइनल की तरफ बढ़ रहा है वैसे-वैसे खेल का रोमांच बढ़ता जा रहा है । अब फ़ीफ़ा वर्ल्ड कप के एक प्री-क्वार्टर फ़ाइनल मुक़ाबले में स्विट्ज़रलैंड ने पेनल्टी शूटआउट में कोलंबिया को 4-3 से हराकर अंतिम आठ में जगह बना ली है। मैच के निर्धारित 90 मिनट और अतिरिक्त समय तक दोनों टीमें गोल नहीं कर सकीं, जिसके बाद मुक़ाबले का फ़ैसला पेनल्टी शूटआउट से हुआ।

पेनल्टी शूटआउट में कोलंबिया को दो बड़े झटके लगे। डेविडसन सांचेज की पेनल्टी क्रॉसबार से टकरा गई, जबकि कुशो हर्नांदेज का शॉट स्विट्ज़रलैंड के गोलकीपर ने रोक लिया। लेकिन स्विट्जरलैंड के रूबेन बरगास ने निर्णायक पेनल्टी पर गोल करके अपनी टीम को क्वार्टर फ़ाइनल में पहुंचा दिया।
स्विट्ज़रलैंड वर्ल्ड कप के इतिहास में 13वीं बार खेल रहा है। इस दौरान उसकी चौथी बार क्वार्टर फ़ाइनल में एंट्री हुई है। 1954 के बाद यह पहली बार है जब टीम वर्ल्ड कप के अंतिम आठ में पहुंची है।
Current Media 