Breaking News

झांसी में पुलिस एनकाउंटर में दो बदमाश गिरफ्तार,डेढ़ लाख रुपये बरामद

झांसी । राशिद पठान । झांसी पुलिस ने रामराजा दवा बाजार लूटकांड का खुलासा करते हुए पुलिस मुठभेड़ में दो वांछित बदमाशों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों के पैर में गोली लगी है। उनके कब्जे से लूट की नकदी, अवैध तमंचे, कारतूस और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की गई है।


झांसी के नवाबाद थाना पुलिस और स्वाट/सर्विलांस टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए भगवन्तपुरा से करगुंवा जाने वाले सीसी रोड पर पुलिस मुठभेड़ के दौरान दो वांछित लुटेरों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान छोटेलाल राजपूत उर्फ पवन राजपूत और दिनेश लोधी के रूप में हुई है।
पुलिस के मुताबिक, दोनों आरोपी रामराजा दवा बाजार में सुरक्षा गार्ड को बंधक बनाकर दुकान से नकदी लूटने की वारदात में वांछित थे। मुठभेड़ के दौरान दोनों के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उन्हें मेडिकल कॉलेज झांसी भेजा गया। आरोपियों के कब्जे से दो देशी तमंचे, चार कारतूस, लूट के एक लाख 49 हजार 100 रुपये और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद हुई है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

About CURRENT MEDIA

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

मोटरसाइकिल से टकराया लोडर चार लोग घायल

जालौन। मुनव्वर अली। जनपद जालौन में फिर दिखा तेज रफ्तार का कहर, लोडर और मोटरसाइकिल …