Breaking News

नगर आयुक्त सौम्या गुरुरानी ने बड़े नालों की सफाई व्यवस्था का लिया जाएज़ा

शाहजहांपुर। मुबारक अली । नगर आयुक्त सौम्या गुरुरानी ने महानगर क्षेत्र के सुभाषनगर, निसरजई और हाथीथान स्थित बड़े नालों का निरीक्षण कर सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शहर के सभी नालों की सफाई अभियान चलाकर कराई जाए तथा नालों से निकली सिल्ट और मलबे को तत्काल हटाया जाए, ताकि आमजन को आवागमन में किसी प्रकार की असुविधा न हो।
नगर आयुक्त ने नाला सफाई कार्य की नियमित मॉनिटरिंग करने के भी निर्देश दिए। साथ ही चीफ इंजीनियर को संबंधित फर्म के माध्यम से गुणवत्ता के साथ सफाई कार्य सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए।

About CURRENT MEDIA

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

इंसानियत की मिसाल बने डॉ. इमरान खान, जरूरतमंद बच्ची की दो माह की दवाइयों का उठाया जिम्मा

शाहजहांपुर। मुबारक अली। इंसानियत और संवेदनशीलता की मिसाल पेश करते हुए डॉक्टर मोहम्मद इमरान खान …