Breaking News

जालौन अब बीहड़ नहीं, विकास और विरासत की पहचान बना – मुख्यमंत्री

उरई (जालौन)। मुनव्वर अली। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज उरई के स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित विशाल जनसभा में पहुंचकर सर्वप्रथम विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई विकासपरक योजनाओं की प्रदर्शनी एवं स्टॉलों का अवलोकन किया।
मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में मुख्यमंत्री आवास योजना (ग्रामीण), प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना, प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना, प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, आयुष्मान भारत योजना, कृषि एवं पशुपालन विभाग सहित विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र, आवास की चाबी, ऋण स्वीकृति, सोलर रूफटॉप स्वीकृति, कृषि यंत्र, गोल्डन कार्ड एवं अन्य सहायता सामग्री वितरित की ।


वहीं उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत स्वयं सहायता समूहों के खातों में 13 करोड़ 14 लाख 30 हजार रुपये की सीसीएल, आरएफ एवं सीआईएफ धनराशि हस्तांतरित कर महिला सशक्तिकरण और स्वरोजगार को नई मजबूती प्रदान की। मुख्यमंत्री ने बटन दबा कर जनपद जालौन को 1273.96 करोड़ रुपये की लागत वाली 374 विकास परियोजनाओं की सौगात दी। इनमें 216 परियोजनाओं का शिलान्यास तथा 158 परियोजनाओं का लोकार्पण किया गया।
इन परियोजनाओं में सड़क, पेयजल, स्वास्थ्य, शिक्षा, सिंचाई, विद्युत, नगर विकास, पुलिस एवं राजस्व विभाग से जुड़ी अनेक महत्वाकांक्षी योजनाएं शामिल हैं। कार्यक्रम में जिन प्रमुख विकास कार्यों को गति मिली उनमें उरई तहसील का नवीन भवन, पुलिस लाइन में टाइप-ए एवं टाइप-बी आवासीय भवन, मेडिकल कॉलेज में 50 शैय्या क्रिटिकल केयर यूनिट, नगर पालिका कालपी की पेयजल योजना, ग्रीन एनर्जी कॉरिडोर, राठ-कालपी-मदारीपुर मार्ग का सुदृढ़ीकरण, उरई-इटौरा मार्ग का चौड़ीकरण, जालौन देवी मंदिर सहित प्रमुख धार्मिक स्थलों को जोड़ने वाले मार्गों का चौड़ीकरण, कालपी अग्निशमन केंद्र के भवन, उरई तहसील परिसर में एनआईसी भवन, हाईटेक नर्सरी की स्थापना तथा सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट जैसी अनेक महत्वपूर्ण परियोजनाएं शामिल हैं।


इस मौके पर जनपद के प्रभारी मंत्री संजय सिंह गंगवार, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रशासक घनश्याम अनुरागी, सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा, माधौगढ़ विधायक मूलचंद निरंजन, कालपी विधायक विनोद चतुर्वेदी, विधान परिषद सदस्य रमा निरंजन, विधान परिषद सदस्य बाबूलाल तिवारी, भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय अध्यक्ष रामकिशोर शाहू, भारतीय जनता पार्टी की जिला अध्यक्ष उर्विजा दीक्षित, गो सेवा आयोग के अध्यक्ष श्याम बिहारी गुप्ता, पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य बाबा बालक दास, गो सेवा आयोग के सदस्य राजेश सिंह सेंगर, जालौन डिस्ट्रिक्ट कोऑपरेटिव बैंक के सभापति बृजभूषण सिंह (मुन्नू), अपना दल के अध्यक्ष अनिल कुदारी, राष्ट्रीय लोकदल के अध्यक्ष रविंद्र श्रीवास्तव, नगरपालिका परिषद उरई की अध्यक्ष गिरजा चौधरी, नगरपालिका परिषद कोच के अध्यक्ष प्रदीप कुमार गुप्ता, नगरपालिका परिषद जालौन के अध्यक्ष नेहा पुनीत मित्तल, कालपी के अध्यक्ष अरविंद यादव, केंद्र सरकार पूर्व मंत्री भानु प्रताप सिंह वर्मा, पूर्व विधायक केशव सिंह सेंगर, पूर्व विधायक संत राम सिंह सेंगर, पूर्व विधायक अरुण मल्होत्रा, पूर्व विधायक नरेंद्र सिंह जादौन, क्षेत्र मंत्री संजीव उपाध्याय, पूर्व जिला अध्यक्ष नागेंद्र गुप्ता, पूर्व जिला अध्यक्ष उदयभान पालीवाल, पूर्व जिला अध्यक्ष रामेंद्र सिंह सेंगर, पूर्व जिला अध्यक्ष जगदीश तिवारी, मंडलायुक्त बिमल कुमार दुबे, जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय आदि मौजूद रहे।

About CURRENT MEDIA

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

मानसून और गर्भावस्था: बारिश के मौसम में कैसे रखें अपना और शिशु का ख़ास ख़्याल

डॉ. स्नेहा मनचंदा (प्रसूति एवं स्त्री रोग विशेषज्ञ) बरसात की फुहारें अपने साथ ठंडी हवाएँ, …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *