Breaking News

मोहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी के खिलाफ सरकार की बदले की कार्यवाही रोकी जाए- अबू आज़़मी

रामपुर । मोहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी को गिराने के आदेश जबसे आया है तबसे लगातार शिक्षा से प्रेम रखने वाले लोग चिंतित हैं और यनिवर्सिटी को बचाने के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं । इसी क्रम में रामपुर में मोहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी के खिलाफ सरकार की बदले की भावना से की जा रही कार्रवाई के विरोध में समाजवादी पार्टी के सांसदों और पदाधिकारियों के एक शिष्टमंडल ने जिलाधिकारी अजय द्विवेदी से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा।


शिष्टमंडल में शामिल अबू आसिम आज़मी ने बताया कि हमारी मांग है कि जिस तरह सरकार कई व्यावसायिक अवैध निर्माणों को नियमित (रेगुलराइज) करती है, उसी तरह शिक्षा का केंद्र बनी मोहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी को भी नियमित किया जाए। यहां हजारों छात्र-छात्राएं शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं। शिक्षा संस्थानों को बचाना और विद्यार्थियों का भविष्य सुरक्षित रखना सरकार की जिम्मेदारी है।

About CURRENT MEDIA

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

मानसून और गर्भावस्था: बारिश के मौसम में कैसे रखें अपना और शिशु का ख़ास ख़्याल

डॉ. स्नेहा मनचंदा (प्रसूति एवं स्त्री रोग विशेषज्ञ) बरसात की फुहारें अपने साथ ठंडी हवाएँ, …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *