Breaking News
Dr.Imran

इंसानियत की मिसाल बने डॉ. इमरान खान, जरूरतमंद बच्ची की दो माह की दवाइयों का उठाया जिम्मा

शाहजहांपुर। मुबारक अली। इंसानियत और संवेदनशीलता की मिसाल पेश करते हुए डॉक्टर मोहम्मद इमरान खान ने एक बेहद गरीब परिवार की चार वर्षीय बच्ची की मदद के लिए एक बार फिर अपना नर्म दिल दिखाया है। बच्ची के दिल का सफल ऑपरेशन समाज के सहयोग से होने के बाद अब उसके आगे के इलाज में किसी तरह की परेशानी न आए, इसके लिए डॉ. इमरान खान ने अपने स्तर से बच्ची की दो महीने की जरूरी दवाइयों की पूरी व्यवस्था कराई है।


बताया गया कि आर्थिक रूप से बेहद कमजोर परिवार की इस नन्ही बच्ची के दिल का ऑपरेशन सहयोग के माध्यम से कराया गया था। ऑपरेशन के बाद बच्ची के स्वस्थ जीवन के लिए नियमित दवाइयां और देखभाल बेहद जरूरी थी। परिवार की आर्थिक स्थिति को देखते हुए डॉ. इमरान खान ने आगे बढ़कर दवाइयों का खर्च स्वयं उठाने का निर्णय लिया।
डॉ. इमरान खान का यह कदम केवल चिकित्सकीय सहयोग नहीं, बल्कि मानवीय संवेदना और सामाजिक जिम्मेदारी की खूबसूरत मिसाल है। उन्होंने यह संदेश दिया है कि डॉक्टर की भूमिका केवल बीमारी का इलाज करने तक सीमित नहीं होती, बल्कि जरूरत के समय मरीज और उसके परिवार के साथ खड़े होना भी इंसानियत का हिस्सा है।
उनके इस निःस्वार्थ सहयोग से बच्ची के परिवार को बड़ी राहत मिली है। परिवार ने डॉ. इमरान खान के प्रति आभार जताते हुए कहा कि ऐसे संवेदनशील और मददगार लोगों की वजह से गरीब परिवारों को मुश्किल समय में हिम्मत मिलती है।
जरूरतमंद बच्ची के लिए उठाया गया डॉ. इमरान खान का यह कदम समाज के लिए भी प्रेरणादायक है। उनकी नर्मदिली, सेवा भावना और इंसानियत के प्रति समर्पण की लोग सराहना कर रहे हैं। यह पहल बताती है कि किसी जरूरतमंद के चेहरे पर मुस्कान लाने के लिए हमेशा बड़े साधनों की नहीं, बल्कि बड़े दिल की जरूरत होती है।

About CURRENT MEDIA

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

छात्रा से छेड़छाड़ के आरोपी को तमंचे के साथ गिरफ्तार

शाहजहांपुर । मो0आफाक । शाहजहांपुर के थाना रोजा पुलिस ने छात्रा से छेड़छाड़ के मामले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *