लखनऊ । उत्तर प्रदेश की राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल की प्रेरणा से जन भवन में कार्यरत अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा ‘सेवा संकल्प अभियान-2026’ (17 सितम्बर से 17 अक्टूबर, 2026) के अंतर्गत स्वच्छता अभियान चलाया गया।

अभियान के दौरान अधिकारियों एवं कर्मचारियों की विभिन्न टीमों ने अपने-अपने चिन्हित क्षेत्रों में स्वच्छता एवं साफ-सफाई का कार्य किया। सभी ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण बनाए रखने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने तथा अपने कार्यस्थल को स्वच्छ रखने का संदेश भी दिया गया।
Current Media 